फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A bike rider who slipped while trying to avoid a car coming on the wrong side was crushed by a bu

Indore News: रांग साइड आ रही कार से बचने में फिसले बाइक सवार को बस ने रौंदा

Thu, 01 Feb 2024 07:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 Feb 2024 07:07 PM IST
सार

पटेल नगर में रहने वाले 25 साल के युवक अनिल पिता भुजराम अपने साथी लोकेश के साथ बापट चौराहे से खजराना की तरफ जा रहा था। मेघदूत उपवन के सामने से जब दोनो गुजरे तो एक कार रांग साइड से आ रही थी। उससे बचने के दौरान दोनो सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन
Indore News: A bike rider who slipped while trying to avoid a car coming on the wrong side was crushed by a bu
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के मेघदूत गार्डन के सामने सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। दोनो बाइक पर सवार थे और रांग साइड से आ रही कार की टक्कर से बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाए तो उनकी बाइक फिसल गई। इस दौरान पीछे से आ रही बस ने बाइक चला रहे युवक को रौंद दिया, जबकि पीछे बैठा साथी बच गया। उसे गिरने के कारण चोटें आई है।

विज्ञापन

 

पटेल नगर में रहने वाले 25 साल के युवक अनिल पिता भुजराम अपने साथी लोकेश के साथ बापट चौराहे से खजराना की तरफ जा रहा था। मेघदूत उपवन के सामने से जब दोनो गुजरे तो एक कार रांग साइड से आ रही थी। उससे बचने के दौरान दोनो सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रही बस की स्पीड भी तेज थी। बस चालक ब्रेक लगाता, उससे पहले बस के पहिए अनिल को रौंदते हुए निकल गए,जबकि पीछे बैठा लोकेश सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा।

विज्ञापन

 

इस कारण वह बस की टक्कर से बच गया। लोगों ने दोनो को अस्पताल पहुंचाया,लेकिन अनिल की मौत हो चुकी की थी। मौके का फायदा उठाकर बस चालक भी फरार हो गया। अनिल मूलत: देवास का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में वह रोजगार के सिलसिले में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में भी सड़क हादसे में कार सवार घायल हो गया। कार की स्पीड तेज थी और वह आईटी चौराहे पर कार का नियंत्रण खो बैठा और कार रोटरी में घुस गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed