{"_id":"67c5cb489e50291e4d0e057f","slug":"indore-news-652-youths-get-jobs-at-employment-fair-1334-participated-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रोजगार मेले में 652 युवाओं को नौकरी, 1334 ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रोजगार मेले में 652 युवाओं को नौकरी, 1334 ने लिया भाग
Mon, 03 Mar 2025 09:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:01 PM IST
सार
Indore News: जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में 652 युवक-युवतियों को निजी कंपनियों में नौकरी मिली।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेरोजगार युवक-युवतियों को एक ही स्थान पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले (युवा संगम) का आयोजन किया गया। यह मेला ग्रामीण हाट बाजार, इंदौर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लिया। इस मेले के माध्यम से 652 युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्रदान किया गया।
कई बड़ी कंपनियों ने दिए मौके
इस मेले में कुल 1334 युवक-युवतियों ने भाग लिया, जहां उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिला। मेले में प्रमुख रूप से श्याम ऑटोमोटिव, टाटा मोटर, मोजेक वर्क स्कील, पटेल मोटर्स, श्याम मेटल, लैण्डकार्म ग्रुप, डी.टी. इंडस्ट्रीज, जॅस्ट डॉयल सहित कुल 45 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप संचालक रोजगार पी.एस. मंडलोई ने बताया कि इस मेले में भाग लेने वाली कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर कुल 652 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन किया। इनमें 92 युवतियां और 560 युवक शामिल हैं। यह चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेली कॉलर, पैकिंग, सेल्स, टीम लीडर, ड्राइवर, बैकऑफिस, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर आदि विभिन्न पदों के लिए किया गया।
गाइडेंस भी मिला
रोजगार मेले में स्वरोजगार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 73 आवेदकों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने तथा प्रकरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, शासन की अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 57 आवेदकों का चयन कर उन्हें विभिन्न कंपनियों में भेजा गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र इंदौर के महाप्रबंधक एस. एस. मंडलोई और संभागीय आईटीआई के प्राचार्य जी. एस. शाजापुरकर ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।