फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: 25-year-old woman found hanging in room, no suicide note found

Indore News: कमरे में लटकी मिली महिला की लाश, सहेली ने देखा तो उड़े होश

Mon, 28 Jul 2025 06:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Jul 2025 06:11 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार को 25 वर्षीय महिला सोनू ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Indore news: 25-year-old woman found hanging in room, no suicide note found
सोनू - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार को एक 25 वर्षीय महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सोनू ब्रह्मबाग कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। शाम को उसकी सहेली काजल उससे मिलने पहुंची तो कमरे के अंदर सोनू को फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत ही परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सहेली ने भाई को दी सूचना, आत्महत्या से पहले घर के बाहर दिखी थी सोनू
पुलिस के अनुसार, सोनू अपने पिता के साथ ब्रह्मबाग कॉलोनी में रह रही थी। जब रविवार शाम को उसकी सहेली काजल उससे मिलने आई, तो वह कमरे में फंदे से झूलती मिली। काजल ने शोर मचाकर सोनू के भाई आकाश को बुलाया। काजल ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ देर पहले उसने सोनू को घर के बाहर खड़ा देखा था और वह सामान्य रूप से सभी से बातचीत कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


पति से तलाक के बाद बेटे के साथ पिता के घर में रह रही थी सोनू
जानकारी के अनुसार, सोनू की शादी पटलाना में हुई थी, लेकिन तीन साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। तभी से वह अपने बेटे के साथ पिता के घर में रह रही थी। सोनू डीटी कंपनी में नौकरी कर रही थी और घर की जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। अब तक की जांच में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्रेशन की आशंका, कारण अब तक स्पष्ट नहीं
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और आशंका जताई जा रही है कि सोनू डिप्रेशन का शिकार रही हो सकती है। हालांकि, डिप्रेशन के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed