फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: 10-day Ganesh Utsav at Khajrana Temple from August 27 with 1.51 lakh Modak offering

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में 1.51 लाख मोदक का भोग, भजन-झांकियों से गूंजेगा पूरा इंदौर

Mon, 28 Jul 2025 06:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Jul 2025 06:01 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 27 अगस्त से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत होगी, जो अनंत चतुर्दशी को संपन्न होगा।

विज्ञापन
Indore news: 10-day Ganesh Utsav at Khajrana Temple from August 27 with 1.51 lakh Modak offering
बैठक में लिए गए कई जरूरी निर्णय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव 27 अगस्त, गणेश चतुर्थी के दिन से प्रारंभ होगा और अनंत चतुर्दशी को सम्पन्न होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर को फूलों और विद्युत सज्जा से आकर्षक रूप में सजाया जाएगा। भगवान श्री गणेश का प्रतिदिन स्वर्ण आभूषणों आदि से विशेष श्रृंगार किया जाएगा और एक लाख 51 हजार मोदकों का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। साथ ही, अन्न क्षेत्र में दस दिनों तक भक्तों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


भजन-संध्या, झांकियां और भक्तिमय आयोजन
महोत्सव की अवधि में मंदिर परिसर में प्रतिदिन भजन-संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिनमें से तीन दिन प्रमुख भजन गायकों की प्रस्तुतियां रहेंगी। समापन के दिन अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्री गणेश और विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित नयनाभिराम झांकी निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं के दर्शन को सहज बनाने हेतु चार बड़ी एलईडी स्क्रीनों की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिकाधिक लोग दर्शन का लाभ ले सकें।
विज्ञापन


तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश
महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा अपर कलेक्टर निशा डामोर संबंधित विभागों के अधिकारी, मंदिर के पुजारीगण और भक्त मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं। साथ ही मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को एकांगी किया जाएगा और पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पूजन की सुविधा और आगामी नवदुर्गा उत्सव
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में ऑनलाइन पूजन एवं अभिषेक की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए मोबाइल ऐप और पोर्टल विकसित किए जाएंगे और इस हेतु इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नवदुर्गा उत्सव भी परंपरागत ढंग से आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed