फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: New girders laid on two bridges of Laxmibai station after 11 hours of block, old steel girders removed

Indore: 11 घंटे का ब्लाॅक लेकर लक्ष्मीबाई स्टेशन के दो ब्रिजों में नए गर्डर बिछाए, पुराने स्टील गर्डर हटाए

Fri, 10 Jan 2025 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Jan 2025 08:33 PM IST
सार

इस काम के लिए 11 घंटे का ब्लाॅक लिया गया था। कुछ ट्रेनों का समय भी इसके चलते बदला गया था, लेकिन तय समय से पहले ही काम पूूूरा कर लिया गया। अन्य ब्रिजों के स्टील गर्डर को भी जल्दी ही हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: New girders laid on two bridges of Laxmibai station after 11 hours of block, old steel girders removed
ब्रिज के स्टील गर्डर बदले गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार-बार मेंटेनेंस की परेशानी और रेल हादसे रोकने के मद्देनजर रतलाम रेल मंडल रेलवे ट्रेक के पुराने ब्रिजों स्टील गर्डर हटाकर वहां पीएचसी स्लैब गर्डर लगा रहा है। इंदौर के लक्ष्मीबाइ नगर यार्ड में दो ब्रिजों के गर्डर 11 घंटे का ब्लाॅक लेकर बदले गए। बड़ी क्रेन और 50 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम ने इस काम को अंजाम दिया।

विज्ञापन

 

लक्ष्मीबाईनगर स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 98 और 99 पर स्टील गर्डर व स्टील चैनल स्लीपर डाला गया था। उन पर ट्रैक का मेंटेनेंस पर ज्यादा ध्यान एवं समय देना पड़ता है। इन दोनों ब्रिजों पर पुराने स्टील गर्डर हटाकर पीएससी स्लैब डालने का कार्य किया गया।

विज्ञापन



पीएससी स्लैब पर बेलास्ट ट्रैक डाला गया है। इनका मेंटेनेंस भी कम लगता है और ट्रेक भी मजबूत रहता है। इस काम के लिए 11 घंटे का ब्लाॅक लिया गया था। कुछ ट्रेनों का समय भी इसके चलते बदला गया था, लेकिन तय समय से पहले ही काम पूूूरा कर लिया गया। अन्य ब्रिजों के स्टील गर्डर को भी जल्दी ही हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खंडवा-सनावद ट्रेन के फेरे बढ़ाए

खंडवा से सनावद तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए है। अब यह ट्रेन 30 मार्च तक चलेगी। इस ट्रेन के समय, चलने के दिन और ठहराव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed