{"_id":"6752f3ae41400e6e140a107c","slug":"indore-new-flight-from-indore-to-bhubaneswar-will-start-from-january-the-journey-of-devotees-going-to-jagann-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर से भुवनेश्वर के लिए जनवरी से शुरू होगी नई उड़ान, जगन्नाथपुरी जाने वाले भक्तों का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर से भुवनेश्वर के लिए जनवरी से शुरू होगी नई उड़ान, जगन्नाथपुरी जाने वाले भक्तों का सफर होगा आसान
Fri, 06 Dec 2024 10:53 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:53 PM IST
सार
इंदौर से भुवनेश्वर नई उड़ान एक घंटे में यात्रियों को पहुंचा देगी। इस नई उड़ान से उन यात्रियों को आसानी होगी, जो इंदौर से साल में एक बार होने वाली रथयात्रा में शामिल होने जाते है।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस जल्दी ही भुवनेश्वर के लिए नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। इस फ्लाइट से जगन्नाथ पुरी की यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान नहीं थी। जनवरी में नई उड़ान की तैयारी है।
विज्ञापन
हालांकि अभी कंपनी ने शेड्यूल जारी नहीं किया है। इस उड़ान की लंबे समय से मांग की जा रही थी। बता दें कि इंदौर से काफी यात्री जगन्नाथ पुरी जाते हैं। इंदौर से जगन्नाथपुरी के लिए हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन है, लेकिन वह काफी समय लेती है। इंदौर से भुवनेश्वर या जगन्नाथपुरी के लिए यात्री हैदराबाद या दिल्ली से होकर जाते हैं, लेकिन सफर काफी महंगा हो जाता है और समय भी ज्यादा लगता था। भुवनेश्वर से जगन्नाथपुरी डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग को भी नई उड़ान का फायदा
इंदौर से भुवनेश्वर नई उड़ान एक घंटे में यात्रियों को पहुंचा देगी। इस नई उड़ान से उन यात्रियों को आसानी होगी, जो इंदौर से साल में एक बार होने वाली रथयात्रा में शामिल होने जाते हैं। भुवनेश्वर भी एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है। इंदौर के व्यापारी वर्ग को भी नई उड़ान का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
कोलकता और दिल्ली के लिए भी उड़ान
नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को कोलकता और दिल्ली के लिए भी नई उड़ान 15 दिसंबर के बाद शुरू होने जा रही है। कोलकाता के लिए एक अन्य कंपनी भी उड़ान शुरू कर रही है। इंदौर से सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली और मुंबई जाते हैं। इस कारण दिल्ली के लिए भी नई उड़ान शुरू हो रही है।
