फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore-New Delhi Train: Another train started between Indore-New Delhi, will run three days a week

Indore-New Delhi Train: इंदौर-नई दिल्ली के बीच एक और ट्रेन शुरू, हफ्ते में तीन दिन चलेगी

Wed, 24 Aug 2022 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 10:12 PM IST
सार

इंदौर और नई दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों स्टेशन के बीच एक नई ट्रेन का शुभारंभ किया गया। हफ्ते में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन से काफी राहत मिलने वाली है। क्योंकि इंदौर और नई दिल्ली आने-जाने वालों की तादाद काफी है और इस रूट की ट्रेन हमेशा फुल चलती है। 

विज्ञापन
Indore-New Delhi Train: Another train started between Indore-New Delhi, will run three days a week
इंदौर से नई दिल्ली के लिए अब एक और ट्रेन चलने लगी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर से नई दिल्ली के लिए अब एक और ट्रेन चलने लगी है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। ये सुपरफास्ट ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से लोगों को सफर में आसानी होगी। 
विज्ञापन


बुधवार को इंदौर स्टेशन से नई दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ इंदौर सांसद शंकर लालवानी द्वारा किया गया। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 20957/20958 इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 
विज्ञापन

 

Indore-New Delhi Train: Another train started between Indore-New Delhi, will run three days a week
इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी कोच रहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
गाडी संख्या 20957 इंदौर-नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस इंदौर से प्रति बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। इसी प्रकार वापसी में 20958 नई दिल्ली-इंदौर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रति गुरूवार, शनिवार एवं सोमवार को चलेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

ट्रेन का दोनों तरफ बड़नगर, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा में स्टॉपेज रहेगा। इंदौर से यह ट्रेन शाम पौन पांच बजे निकलकर सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम सवा सात बजे चलेगी। जो अगली सुबह छह बजकर 45 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed