Indore: न ओटीपी शेयर किया, न पासवर्ड, डाक्टर के खाते से निकल गए 2.90 लाख
विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ अतुल बंडी के साथ धोखाधड़ी की यह घटना हुई। डाॅ.बंडी ने बताया कि वे सुबह उठे तो उनके खाते से रुपये निकाले जाने का पता चला। उन्होंने बताया कि उनके पास बैंक का एप भी डाउनलोड नहीं है।
विस्तार
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक डाक्टर के खाते से 2.90 हजार रुपये ठग नेे निकाल लिए। डाक्टर शुक्रवार सुबह नींद से जागे तो उनकेे पास 2.90 लाख रुपये निकाले जाने का ट्रांजेक्शन का एसएमएस आया। वे चौंक गए और बैंक को ई मेल कर इसकी शिकायत की। पैसे गाजियाबाद की इंडियन बैंक शाखा में हासिम खान के खाते में ट्रांसफर हुआ। उसने पैसे अलग-अलग खातों में डाल दिए।
विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ अतुल बंडी के साथ धोखाधड़ी की यह घटना हुई। डाॅ.बंडी ने बताया कि वे सुबह उठे तो उनके खाते से रुपये निकाले जाने का पता चला। उन्होंने बताया कि उनके पास बैंक का एप भी डाउनलोड नहीं है।
न ही कोई दूसरे एप के माध्यम से ट्रांजेक्शन करते है। फिर भी पैसा निकलना आश्चर्य की बात हैै। उन्होंने किसी से भी ओटीपी शेयर नहीं किया और न ही किसी को पासवर्ड बताया। कुछ दिनों पहले उनकी एफडी की मियाद पूरी हुई थी। उसके 2.90 लाख रुपये बैंक में रखे गए थे, जो निकाले गए। उन्होंने इसकी शिकायत सायबर सेल में की है।