फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 'Narmada' ready for Indore's underground metro track; 410-tonne machine lowered into the shaft.

इंदौर: इंदौर में मेट्रो के भूमिगत ट्रेक के लिए ’नर्मदा‘ तैयार,410 टन वजनी मशीन शाफ्ट में उतारी

Thu, 03 Sep 2026 09:03 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 03 Sep 2026 09:03 PM IST
सार

इंदौर मेट्रो के भूमिगत सेक्शन के निर्माण में अब तेजी आएगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भूमिगत सुरंग निर्माण के लिए पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘नर्मदा’ को एयरपोर्ट स्थित शाफ्ट में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। 

विज्ञापन
Indore: 'Narmada' ready for Indore's underground metro track; 410-tonne machine lowered into the shaft.
भूमिगत ट्रेक के लिए ’नर्मदा‘ तैयार - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में अब भूमिगत ट्रैक के निर्माण में तेजी आएगी। 410 टन वजनी टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) के पुर्जों को जोड़कर इसे शाफ्ट में उतार दिया गया है। इस मशीन को ‘नर्मदा’ नाम दिया गया है। यह मशीन एक हजार टन भार उठाने में सक्षम है।

विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा इंदौर मेट्रो के भूमिगत सेक्शन के लिए पहली टनल बोरिंग मशीन ‘नर्मदा’ की एयरपोर्ट स्थित शाफ्ट में सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की गई। यह मशीन एयरपोर्ट से बड़ा गणपति तक भूमिगत सुरंग बनाएगी। टीबीएम मशीन के माध्यम से भूमिगत सुरंग निर्माण कार्य को सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

 

इस मशीन का कुल वजन लगभग 410 मीट्रिक टन है। इतनी भारी और विशाल मशीन को पहले असेंबल किया गया और इसके बाद विशेष तकनीक से एयरपोर्ट स्थित शाफ्ट के अंदर उतारा गया। करीब एक माह से इस मशीन के अलग-अलग पुर्जों को जोड़ने का काम चल रहा था। यह मशीन थाईलैंड से लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मशीन को लॉन्च करने के लिए पहले से ही एयरपोर्ट के पास गहरा शाफ्ट खोदा गया है। इंदौर मेट्रो का पहला भूमिगत स्टेशन एयरपोर्ट पर तैयार होगा। मशीन के जरिए जमीन के भीतर सुरंग बनाई जाएगी और खुदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी और पत्थरों को भी बाहर निकाला जाएगा।




इंदौर में फिलहाल मल्हारगंज में भूमिगत मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। इसके अलावा नगर निगम के समीप भी नदी के नीचे से सुरंग बनान के लिए खुदाई की गई है। शहर में दस किलोमीटर से ज्यादा भूमिगत ट्रेक होगा। खजराना से एयरपोर्ट तक मेट्रो ट्रेन भूमिगत चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed