{"_id":"634591823d3e964f4823cecb","slug":"indore-mp-posted-wrong-picture-of-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर सांसद ने पीएम मोदी की गलत तस्वीर पोस्ट की, गुजरात की तस्वीर को बताया उज्जैन की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर सांसद ने पीएम मोदी की गलत तस्वीर पोस्ट की, गुजरात की तस्वीर को बताया उज्जैन की
Tue, 11 Oct 2022 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:24 PM IST
सार
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री का एक फोटो फेसबुक पर शेयर किया था, जिसे वो उज्जैन का फोटो बता रहे थे। जबकि वो फोटो गुजरात का बताया जा रहा है। आधे घंटे से ज्यादा समय तक पोस्ट उनके फेसबुक वॉल पर रही।
विज्ञापन
इंदौर सांसद शंकर लालवानी में इस फोटो को उज्जैन का बताया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया पर अपने चहेते लोगों की तस्वीरों को सबसे पहले पोस्ट करने को लेकर अक्सर चूक हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ इंदौर सांसद शंकर लालवानी के साथ। पीएम जब इंदौर से उज्जैन के लिए निकले, उसी के कुछ देर बाद शंकर लालवानी ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए उज्जैन की नगरी में पीएम का स्वागत होने की बात पोस्ट की थी।
बता दें कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री का एक फोटो फेसबुक पर शेयर किया था, जिसे वो उज्जैन का फोटो बता रहे थे। जबकि वो फोटो गुजरात का बताया जा रहा है। आधे घंटे से ज्यादा समय तक पोस्ट उनके फेसबुक वॉल पर रही। उन्होंने उस पर लिखा भी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में भव्य स्वागत...
विज्ञापन
बता दें कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री का एक फोटो फेसबुक पर शेयर किया था, जिसे वो उज्जैन का फोटो बता रहे थे। जबकि वो फोटो गुजरात का बताया जा रहा है। आधे घंटे से ज्यादा समय तक पोस्ट उनके फेसबुक वॉल पर रही। उन्होंने उस पर लिखा भी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में भव्य स्वागत...
विज्ञापन
इंदौर विमानतल पर पीएम का अभिवादन करते इंदौर सांसद शंकर लालवानी।
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्दबाजी में सांसद से ये चूक हो गई कि उन्होंने गुजरात का फोटो पोस्ट कर दिया। जबकि फोटो पर जनता के पीछे लगे बोर्डों पर गुजराती लिखी हुआ थी। इस फोटो के शेयर करने के बाद काफी लोगों ने सांसद लालवानी की पोस्ट पर कमेंट भी किए। गलती का अहसास होने के बाद लालवानी ने फोटो वाली पोस्ट डिलीट कर दी।
