फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mohan Chief Minister Yadav said - the new bus station looks like an airport.

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- नए बस स्टेेशन मेें एयरपोर्ट जैसी झलक दिखती है

Sat, 14 Sep 2024 06:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 14 Sep 2024 06:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में विकास के काम के काम हो रहे है। जनता की सुविधा के लिए इंदौर मेें नया बस स्टेशन भी बन रहा है। इसमें एयरपोर्ट जैसी झलक दिखेगी। यात्रियों केे लिए यहां काफी सुविधाएं हैै।

विज्ञापन
Indore: Mohan Chief Minister Yadav said - the new bus station looks like an airport.
मुख्यमंत्री ने किया बस स्टेेशन का दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को इंदौर आए। उन्होंने अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। वे सांची प्लांट गए। इसके अलावा सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल मेें भी गए। सबसे पहले वे कुर्मेडी क्षेत्र में बन रहे नए इंटर स्टेट बट इस बस स्टेशन का दौरा करने पहुंचे। डेढ़ हजार बसों की क्षमता वाले स्टेशन को देखकर मुख्यमंत्री खुश हुए और अफसर से कहा कि बस स्टेशन में एयरपोर्ट की झलक आ रही है। अधूरे शेड को देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा कि अधूरा काम कब तक पूरा होगा।

विज्ञापन

अफसर ने उन्हें बताया कि इस साल बस स्टेशन है काम इस साल पूरा हो जाएगा। राजस्थान,गुजरात, भोपाल की तरफ से आने वाली बसों की आवाजाही इस स्टेशन से होगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में विकास के काम के काम हो रहे है। जनता की सुविधा के लिए इंदौर मेें नया बस स्टेशन भी बन रहा है। इसमें एयरपोर्ट जैसी झलक दिखेगी। यात्रियों केे लिए यहां काफी सुविधाएं हैै।

विज्ञापन

इस स्टेशन से डेढ़ हजार बसों की आवाजाही रहेगी। 80 हजार यात्रियों की क्षमता के हिसाब से इसे प्लान किया गया है। भविष्य में इसके विस्तार के 100 करोड़ के बजट का प्रावधान यहां रखा गया है। 35 से ज्यादा दुकानें यहां होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दस रेस्त्रां यहां बनाए जा रहे है। सिंहस्थ केे समय इस बस स्टेशन का काफी उपयोग होगा। यहां वाहनों की पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। इंदौर विकास प्राधिकरण प्रशासक दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि दिसंबर से स्टेशन से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर आईडीए सीईअेा आरपी अहिरवार, चीफ इंजीनियर अनिल जोशी, कपिल देव भल्ला सहित अन्य अफसर मौजूद थे।

 

मेट्रो का काम भी देखा सीएम ने

मुख्यमंत्री मोहन यादव का काफिला स्टेशन के बाहर मेट्रो ट्रेन के काम को देखने के लिए भी रुका। अफसरों ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों का काम तेेजी से चल रहा है। गांधीनगर से एयरपोर्ट की तरफ का काम भी जल्दी शुरू होने वाला है।

संघवी को अफसर ने धक्का मारा

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पंकज संघवी भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। वे भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक पुलिस अधिकारी राम स्नेही मिश्रा ने उन्होंने रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय देने की कोशिश की तो मिश्रा ने उन्हें धक्का मार दिया। इसकेे बाद संघवी भी नाराज हुए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed