फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minor daughter's liver transplant done to father late night, surgery successful

Indore: नाबालिग बेटी का लिवर पिता को देर रात हुआ ट्रांसप्लांट, सफल रही सर्जरी

Fri, 28 Jun 2024 12:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Jun 2024 12:56 PM IST
सार

13 दिन बीत जाने के कारण पिता की तबीयत खराब हो रही थी, इसलिए लिवर प्रत्यारोपण जरुरी था। हाईकोर्ट की अनुमति व अन्य अनुमतियां परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद गुरुवार रात 9 बजे सर्जरी की तैयारी हुई। दोपहर मेें बेटी और पिता की जांचे की गई।

विज्ञापन
Indore: Minor daughter's liver transplant done to father late night, surgery successful
पिता के साथ बेटी प्रीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बेटी को अपने पिता को नई जिंदगी दे दी। बेटी नाबालिग थी, इसलिए तमाम अचड़ने भी आई, मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन आखिरकार जिंदगी जीत गई। गुरुवार को दिन में हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी को लिवर डोनेशन की अनुमति दे दी और देर रात डाक्टरों ने सर्जरी कर बेटी के शरीर से लिवर का कुछ हिस्सा निकालकर पिता के शरीर में प्रत्यारोपित कर दिया। दोनो फिलहाल अस्पताल में है।

विज्ञापन

 

डाक्टरों ने बताया कि पिता शिवनारायण बाथम का लिवर खराब हो चुका था, लेकिन उन्हें कोई डोनर भी नहीं मिल रहा था। पांच बेटियों से से बड़ी बेटी प्रीति लिवर देना चाहती थी,लेकिन नाबालिग होने के कारण डाक्टरों ने कोर्ट से अनुमति की बात कही। 13 दिन तक मेडिकल बोर्ड, शासन और कोर्ट की अनुमति के कारण सर्जरी नहीं हो पाई, लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी औरर गुरुवार को दिन खुशियां लेकर आया।

विज्ञापन

 

13 दिन बीत जाने के कारण पिता की तबीयत खराब हो रही थी, इसलिए लिवर प्रत्यारोपण जरुरी था। हाईकोर्ट की अनुमति व अन्य अनुमतियां परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद गुरुवार रात 9 बजे सर्जरी की तैयारी हुई। दोपहर मेें बेटी और पिता की जांचे की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिपोर्ट सामान्य होने के बाद रात को  आपरेशन हुआ, जो रात दो बजे तक चला। शुक्रवार सुबह डाक्टरों ने दोनो का चेकअप किया। पिता की हालत ठीक है। उन्हेें सप्ताहभर बाद छुट्टी मिल जाएगी। डाक्टरों ने कहा कि बेटी के लिवर का कुछ हिस्सा ट्रांसप्लांट किया है। इससे भविष्य में उसे कोई परेशानी नहीं होगा। वह सामान्य जीवन जी सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed