फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said- If the shop of politics is closed then singing will do the job

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- राजनीति की दुकान बंद हो गई तो गायकी से काम चल जाएगा

Sun, 22 Jun 2025 08:02 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Jun 2025 08:02 AM IST
सार

विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि राजनीति की दुकान बंद हो गई तो गीत गाने से काम चल जाएगा। शहर में एक अच्छा बैंड खोला जा सकता है। उन्होंने कुछ गीत भी गाए।  

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said- If the shop of politics is closed then singing will do the job
मंत्री विजयवर्गीय ने गीत गाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व संगीत दिवस के मौके पर गायकों, संगीत से जुड़े कलाकारों ने इंदौर में 24 घंटे गीत गाने का रिकार्ड बनाया। कृष्णपुरा छत्री पर शनिवार सुबह छह बजे शास्त्रीय राग से इस महफिल का आगाज हुआ, जो रविवार रात तक चला। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। गीतों ने भी हर पहर के हिसाब से समां बांधा। इस आयोजन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे और उन्होंने कई गीत भी सुनाए। विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि राजनीति की दुकान बंद हो गई तो गीत गाने से काम चल जाएगा। शहर में एक अच्छा बैंड खोला जा सकता है। उन्होंने 'न झटको जुल्फ से पानी ये मोती' और 'चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो' गीत भी सुनाया। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने गीतों में जो बात है वो आज के गानों में नहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

आयोजन में अन्य कलाकारों ने भी गीत गाए। श्रद्धा जगताप ने एक राधा एक मीरा गीत गाकर तालियां बटोरी तो रसिका गावड़े ने एक भजन गाकर माहौल को एक अलग अंदाज दिया। नन्हे कलाकार हार्दिक ने सेक्सोफोन पर क्या यही प्यार है...गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने एक और गीत बजाने की पेशकश कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टेक होम राशन घोटाले में लोकायुक्त की जांच शुरू, पूर्व सीएस इकबाल सिंह और एलएम बेलवाल पर आरोप

हार्दिक ने गुलाबी आंखे जो तेरी देखी..गीत भी सुनाया। इस आयोजन में आपकी आंखों में कुछ महके हुए से राज है, आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलू, लग जा गले फिर ये हंसी रात हो न हो..जैसे गीतों ने दर्शकों की तालियां बटोरी। आयोजक राजेश मिश्रा, अभिषेक गावड़े ने बताया कि संगीत में 100 से अधिक गायकों ने भाग लिया और 24 घंटे गाने गाए। इसके अलावा स्टूमेंटल प्रस्तुतियां भी दी गईं। रविवार सुबह छह बजे 24 घंटे समाप्त होने के बाद आयोजन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed