फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijay Shah was smiling in the poster of Indore workshop, his photo was removed and PM's photo

Indore:इंदौर की कार्यशाला के पोस्टर में मुस्कुरा रहे थे मंत्री विजय शाह, उनकी फोटो हटा कर लगाई पीएम की तस्वीर

Thu, 15 May 2025 05:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 May 2025 05:52 PM IST
सार

शाह पर इस्तीफे देना का दबाव है, उन्होंने भले ही इस्तीफा नहीं दिया, लेकिन अब पोस्टरों में भी अफसरों को वे पसंद नहीं आ रहे है। कार्यशाला के लिए लगे पोस्टर में जब उनका फोटो अफसरों ने देखा तो चर्चा होने लगी। इसके बाद उनकी तस्वीर छुपाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijay Shah was smiling in the poster of Indore workshop, his photo was removed and PM's photo
पोस्टर में नजर आए मंत्री विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल सोफिया को आतंकवादी की बहन बताने वाले मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह सभी की नजरों से तो उतर चुके है, लेकिन गुरुवार को इंदौर में वन अधिकार अधिनियम की संभाग स्तरीय कार्यशाला के पोस्टर्स से भी वे उतर गए। वे पहले पोस्टर में मुस्कुरा रहे थे। पोस्टर के दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगी थी। जब यह बात कार्यशाला में आए लोगों को नागवार गुजरी तो फिर मंत्री शाह को छुपाने की कवायद शुरू हो गई। 

विज्ञापन



इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अशासकीय सदस्यों,वन अधिकारी समिति के अशासकीय और शासकीय सदस्यों के प्रशिक्षण दिया गया। इंदौर और उज्जैन संभाग के कलेक्टर्स, वन मंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उसमें मौजूद थे। यह कार्यशाला प्रदेश सरकार के जनजाति कार्य विभाग ने आयोजित की है। इस विभाग के मंत्री विजय शाह है। जिन्होंने कर्नल सोफिया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन


 

Indore: Minister Vijay Shah was smiling in the poster of Indore workshop, his photo was removed and PM's photo
बाद में हटे शाह के फोटो। - फोटो : अमर उजाला

शाह पर इस्तीफे देना का दबाव है, उन्होंने भले ही इस्तीफा नहीं दिया, लेकिन अब पोस्टरों में भी अफसरों को वे पसंद नहीं आ रहे है। कार्यशाला के लिए लगे पोस्टर में जब उनका फोटो अफसरों ने देखा तो चर्चा होने लगी। इसके बाद फिर सेंटर के कर्मचारियों से अफसरों ने उनकी तस्वीर छुपाने के लिए कहा। ताबड़तोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर मंगाए गए और मंत्री शाह के फोटो पर उनकी तस्वीर लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed