फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Metro train launch delayed due to greenfield corridor; operations to start in three months.

Indore: ग्रीन फील्ड काॅरिडोर के कारण अटका इंदौर मेट्रो का विस्तार, अब फिर से होगा ऑडिट

Sat, 20 Jun 2026 02:27 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 20 Jun 2026 02:27 PM IST
सार

इंदौर मेट्रो रूट के विस्तार का कार्यक्रम टल गया है। ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम और केंद्रीय मंत्री के व्यस्तता के चलते ये नहीं हो सका। अब मेट्रो का नया सेफ्टी ऑडिट होगा, जिसके बाद ही  संचालन की राह साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
Indore: Metro train launch delayed due to greenfield corridor; operations to start in three months.
इंदौर में मेट्रो ट्रेन का 17 किलोमीटर का संचालन टला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में मेट्रो रूट के विस्तार का  शुभांरभ कार्यक्रम होना था लेकिन इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम के चलते  इसे  स्थगित कर दिया गया।दरअसल, दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पंजाब के कार्यक्रमों में शामिल होना था, जिसके कारण नए विस्तार रूट  का शुभारंभ नहीं हो सका। अब मेट्रो ट्रेन का नए सिरे से सेफ्टी ऑडिट होगा। इसमें एक माह से अधिक का समय लग सकता है, क्योंकि मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन की मियाद 24 जून को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन

 

इंदौर मेट्रो के 17 किलोमीटर हिस्से तक संचालन की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रोजाना सात से आठ बार ट्रायल रन किया जा रहा था, लेकिन अब ट्रायल टल गया है। ऐसे में लगभग तीन माह बाद केंद्र सरकार के मंत्री की मौजूदगी में 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो संचालन शुरू होने की संभावना थी। अभी करीब छह किलोमीटर ही इंदौर मेट्रो का संचालन हो रहा है। 

विज्ञापन



नए विस्तार रूट का लोकार्पण टलने से मेट्रो स्टेशनों के शेष काम को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है। नए सिरे से सेफ्टी ऑडिट के लिए दिल्ली से टीम आएगी और इस प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लगेगा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए आवेदन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिलहाल पार्टियों के काम आ रही ट्रेन

इंदौर मेट्रो का संचालन फिलहाल छह किलोमीटर हिस्से में हो रहा है। आबादी क्षेत्र न होने के कारण इसमें यात्रियों की आवाजाही नहीं है, लेकिन मेट्रो ट्रेन फिलहाल पार्टियों के आयोजन के काम आ रही है। मेट्रो कोच और स्टेशनों को मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा पार्टियों के लिए दिया जाने लगा है, जिसकी फीस पांच से सात हजार रुपये तय की गई है। अब तक दो पार्टियां मेट्रो कोच में आयोजित भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed