फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Members angry at Congress leader demanding to acquire Yashwant Club

Indore: यशवंत क्लब को अधिगृहित करने की मांग करने वाले कांग्रेस नेता पर भड़के सदस्य

Thu, 06 Feb 2025 09:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Feb 2025 09:12 PM IST
सार

 विवाद में क्लब के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह छाबड़ा भी कूद गए। उन्होंने कहा कि क्लब में खेल गतिविधियां संचालित होती हैै। यहां से राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले है। कई प्रतिष्ठित हस्तियां यहां से जुड़ी है जिन्होंने इस शहर का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।

विज्ञापन
Indore: Members angry at Congress leader demanding to acquire Yashwant Club
यशवंत क्लब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के हाईप्रोफाइल यशवंत क्लब को लेकर कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव ने मुख्यमंत्री से यह मांग कर डाली कि क्लब में नशाखोरी और जुआ खेला जाता है। इस कारण उसे अधिगृहित करें। इसे लेकर शहर के प्रतिष्ठित वकील और कांग्रेस नेता अजय बागडि़या ने पीसीसी चीफ को पत्र लिखकर कहा कि यादव पार्टी की छवि धूमिल कर रहे है। उन्होंने यादव के निष्कासन की मांग कर डाली।

विज्ञापन



उधर इस विवाद में क्लब के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह छाबड़ा भी कूद गए। उन्होंने कहा कि क्लब में खेल गतिविधियां संचालित होती हैै। यहां से जाने-माने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं और कई प्रतिष्ठित हस्तियां यहां से जुड़ी है जिन्होंने इस शहर का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।

विज्ञापन

बागडि़या ने कहा- यादव ने आपत्तिजनक बातें कही

पीसीसी चीफ को लिखे पत्र में बागडि़या ने कहा कि यशवंत क्लब इंदौर का प्रतिष्ठित क्लब है। इससे शहर के संभ्रात परिवार जुड़े है। यादव ने क्लब को लेकर आपत्तिजनक बातें कही है। इस तरह के बयानों से पार्टी की छवि धूमिल होती हैै। पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता को इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती हैै। क्लब के पूर्व अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता राकेश यादव जिन्हें शहर में दस लोग भी नहीं पहचानते है। वो खुद की सस्ती लोकप्रियता और घटिया राजनीति के लिए मप्र और देश के प्रतिष्ठित य़शवंत क्लब पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यादव बोले-मैने जनहित का मुद्दा उठाया

कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव बोले मैने किसी पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए। इस क्लब को सरकार की तरफ से रियायतें मिलती है। नाम मात्र का लीज शुल्क लिया जाता है, लेकिन क्लब परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा देता है। पूराने सदस्यों के बच्चे ही सदस्य बन सकते हैै। यह कैसा नियम है। करोड़ों की जमीन सरकार क्लब से ले और जनहित के कामों में उसका उपयोग करे। यादव ने कहा कि बागडि़या यदि खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता मानते है तो उन्हें पार्टी फोरम पर अपनी बात रखना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed