{"_id":"631308f82e940b093d4ab620","slug":"indore-madhya-pradeshs-cricketers-will-be-blessed-with-awards-anil-kumble-will-be-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Cricket Awards: आज मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों पर होगी पुरस्कारों की बौछार, अनिल कुंबले रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Cricket Awards: आज मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों पर होगी पुरस्कारों की बौछार, अनिल कुंबले रहेंगे मौजूद
Sat, 03 Sep 2022 03:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Sep 2022 03:55 PM IST
सार
रणजी चैंपियन मध्यप्रदेश टीम सहित प्रदेश के क्रिकेटरों पर आज यानी शनिवार शाम पैसों की बौछार होगी। मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के सालाना पुरस्कार समारोह के दौरान करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के पुरस्कार बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के आतिथ्य में बायपास स्थित होटल शेरेटन में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल होंगे। कुंबले बेंगलुरु से इंदौर पहुंचे, जबकि सिंधिया शाम को शहर आएंगे। मध्यप्रदेश टीम के रणजी चैंपियन बनने पर एमपीसीए ने दो करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी, जबकि इतनी ही राशि बीसीसीआई द्वारा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि पहले यह कार्यक्रम जुलाई में होना था, लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था, जिसके बाद एमपीसीए ने यह कार्यक्रम में स्थगित कर दिया था। मध्यप्रदेश 43 बार के रणजी चैंपियन मुंबई को हराकर इस साल रणजी चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ शिक्षाविद, लेखक और हिंदी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी की क्रिकेट पर लिखी पुस्तक क्रिकेट की मार्केटिंग का लोकार्पण तीन सितंबर शनिवार को होगा। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया, बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले और एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सिद्धार्थ सिंह होंगे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृतिकर्मी संजय पटेल करेंगे।
विज्ञापन
