फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Loot worth Rs 35 lakh exposed in Indore, employee's accomplice turned out to be a scoundrel

Indore: इंदौर में हुई 35 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कर्मचारी के साथी निकले बदमाश

Sat, 03 Aug 2024 09:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

पुलिस को आरोपी सोनू बोरासी पर शक था। उसकी काॅल डिटेल की पड़ताल की गई तो वह लगातार दो नंबरों पर बात कर रहा था। जिनकी लोेकेशन घटना स्थल के आसपास थी। आरोपी सोनू के साथी थे और उसने पहले ही बता रखा था कि वह रुपयों से भरा बैग लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Indore: Loot worth Rs 35 lakh exposed in Indore, employee's accomplice turned out to be a scoundrel
इंदौर में हुई वारदात का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लसुडि़या क्षेत्र में दिनदहाड़े 35 लाख रुपये की लूट का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। बदमाश कोई और नहीं बल्कि खुद को लूट का शिकार बता रहे कर्मचारी के साथी निकले। कर्मचारी की काॅल डिटेल से पुलिस को लुटेरो का सुराग लगा। पुलिस ने 26 लाख रुपये जब्त भी कर लिए। चार आरोपियों  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने रात को बदमाशों का घर भी खोज लिया और खातीपुरा के एक मकान में छापा मारा। वह आरोपियों के कपड़े और रुपयों का बैग मिला। एक आरोप भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी फरार है। कुछ रुपये आरोपी अपने साथ ले गए।  

विज्ञापन

 

पुलिस को आरोपी सोनू बोरासी पर शक था। उसकी काॅल डिटेल की पड़ताल की गई तो वह लगातार दो नंबरों पर बात कर रहा था। जिनकी लोेकेशन घटना स्थल के आसपास थी। आरोपी सोनू के साथी थे और उसने पहले ही बता रखा था कि वह रुपयों से भरा बैग लेकर आने वाला है। घटना के बाद पुलिस ने दोनो कर्मचारियों के अलग-अलग बयान लिए तो वे भी विरोधाभासी निकले। सोनू चाकू अड़ाने की बात कर रहा था तो दूसरे कर्मचारी ने कहा था कि बदमाशों ने हथियार नहीं दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लूट के मामले में सोनू बोरासी के अलावा अमर खटीक,सत्यप्रकाश जाटवा और उमेश पिता कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दो  आरोपी फरार हैै।

बदला था रास्ता

लूट में शामिल कर्मचारी ने शुक्रवार को दूसरे रास्ते को अपनाया था। रोज जिस रास्ते से दोनो कर्मचारी जाते थे। लूट वाले दिन सूनसान रास्ते से सोनू ले गया। दूसरे कर्मचारी ने यह बात जब अफसरों को बताई तो सोनू पर शक और पुख्ता हो गया।

ठेकेदार के घर देने जा रहे थे रुपये

कर्मचारी रुपयों से भरा बैग ठेकेदार के घर पर रखने जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने सोनू से बैग छिन लिया। तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। पुलिस को कर्मचारियों पर भी शंका है,क्योकि बेग की छिनाझपटी के दौरान उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई। पड़ताल में एक कर्मचारी की मिली भगत पाई गई।


 

रुपये स्कीम नंबर 114 निवासी ठेकेदार रणवीर सिंह के कर्मचारियों केे थे। उनका लसुडि़या क्षेत्र में दफ्तर है। दफ्तर से 500 मीटर दूरी पर ही रणवीर का घर है। कर्मचारी अशोक और सोनू बैग को 35 लाख रुपये घर गए थे। घर के बाहर ही लूट को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed