फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Loan Apps: Shivraj government strict on loan app that ruins family while laughing

Indore Loan Apps: हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद करने वाले लोन एप पर शिवराज सरकार सख्त, कार्रवाई के दिए निर्देश

Thu, 25 Aug 2022 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 02:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में लोन एप की वजह से हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया। इस मामले में शिवराज सरकार सख्त हो गई है। उसने एप के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Indore Loan Apps: Shivraj government strict on loan app that ruins family while laughing
लोन एप पर शिवराज सरकार सख्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इंदौर में लोन एप की वजह से बर्बाद हुए परिवार के मामले को गंभीरता से लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संकेत दिए हैं कि ऐसे लोन एप्स पर कार्रवाई होगी, जो रिजर्व बैंक की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। इंदौर में अमित कुमार ने ऐसे ही एक एप से लोन लिया था और उसके बाद स्थितियां बिगड़ती चली गई। अमित ने पत्नी, दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


इंदौर में दो दिन पहले सागर के रहने वाले इंजीनियर अमित यादव ने पत्नी टीना और बच्चों याना व दिव्यांश की हत्या की। उसके बाद खुदकुशी कर ली। इसके एक दिन पहले ही उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने लिखा कि 'मम्मी, मैं जा रहा हूं। मेरी जीने की आरजू है... लेकिन अब हालात ऐसे नहीं।' बुधवार को इस मामले में एक साथ चार अर्थियां उठी। दादा-नाना ने अपने नाती-पोते के शव को हाथ में उठाकर श्मशान तक ले गए। पंचकुइया मुक्तिधाम में अमित और पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। बच्चे याना और दिव्यांश के शवों को दफनाया गया।
विज्ञापन


ऑनलाइन एप से ले रखा था लोन
अमित ने ऑनलाइन एप्स से लोन ले रखा था। किश्तें नहीं चुका पाया। इस वजह से उसे धमकाया जा रहा था। परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने एसआईटी गठित की। एसीपी धैर्यशील येवले को टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। मंगलवार को अमित ने तीन साल की बेटी, डेढ़ साल के बेटे और पत्नी को जहर देकर मार डाला। फिर खुद भी मुंह पर कपड़ा बांधकर फंदे पर झूल गया। अमित पर तीन लाख रुपये का कर्ज था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एप्स से ले रखा था लोन
अमित यादव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने ट्रू बैलेंस, मोबी पॉकेट, मनी व्यू, स्मार्ट कॉइन और रफिलो से लोन ले रखा था। कुल तीन लाख रुपये का कर्ज था, जिसकी किस्तें वह नहीं चुका पा रहा था। उसने लिखा कि जीने की इच्छा मेरी भी है पर मेरे हालात अब ऐसे नहीं रहे। आदमी मैं बुरा नहीं हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है, मेरी ही है। मैंने कई ऑनलाइन एप से लोन ले रखा है। इज्जत के डर से यह कदम उठा रहा हूं। कृपा कर पुलिस मेरे परिवार जैसे मां-बाप, सास-ससुर को परेशान न करें। मैं ही दोषी हूं। मरने के बाद लोन चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए मेरे परिवार का कोई भी सदस्य लोन की किश्तें जमा न करें।

गृहमंत्री बोले- साइबर शाखा को निर्देश दिए
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के पालन किए बिना जो लोन एप संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर सेल को निर्देश दिए हैं। जो एप गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की जगह जेल में होगी।

 
बदनाम करते हैं ऑनलाइन एप
ऑनलाइन एप्स पर लोन लेना आसान है, लेकिन किश्तें न चुकाने पर यह जीना मुहाल कर देते हैं। एप की वजह से उनके पास फोन में दर्ज सभी कॉन्टेक्ट तक पहुंच होती है। उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गाली-गलौज या अश्लील फोटो के जरिये बदनामी करने की धमकी दी जाती है। पिछले कुछ दिनों में देशभर में इस तरह की शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed