फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Life was lost in the stepwell accident, the family of the deceased asked for more compensation, the co

Indore: बावड़ी हादसे में गई थी जान, मृतक के परिजनों नेे मांगा ज्यादा मुआवजा, कोर्ट ने मांगा प्रशासन से जवाब

Sat, 27 Jul 2024 02:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Jul 2024 02:06 PM IST
सार

इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को सात लाख रुपये दिए है, लेेकिन परिजनों को यह राशि कम लग रही है। उन्होंने कहा कि इस राशि से परिवार का भरण-पोषण नहीं हो सकता है। इसके लिए अधिक राशि चाहिए।

विज्ञापन
Indore: Life was lost in the stepwell accident, the family of the deceased asked for more compensation, the co
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पटेल नगर मेें डेढ़ साल पहले हुए बेलेश्वर बावड़ी हादसे में गई एक युवक की जान के बाद मिले मुआवजे के लेकर परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। जिसमें उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए 50 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है। कोई नेे इस मामले में कलेक्टर से जवाब मांगा है।

विज्ञापन

 

डेढ़ साल पहले रामनवमी पर हवन के दौरान पटेल नगर बावड़ी में गिरनेे से 36 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 40 वर्षीय युवक इंदर जानकी की भी मौत हो गई थी। इंदर मंदिर मेें हुए हवन में शामिल होने गया था।

विज्ञापन



मृतक के पिता नारायण जानकी ने याचिका में कहा कि इंदर के दो बच्चे है। घर में वह अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। परिवार के भरण-पोषण के लिए नारायण ने 50 लाख रुपये की मांग सरकार से की हैै। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट मेें याचिका लगाई। नारायण ने बच्चों की स्कूल फीस देने की मांग की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कलेक्टर से इस मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात लाख मिले हैै

इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को सात लाख रुपये दिए है, लेेकिन परिजनों को यह राशि कम लग रही है। उन्होंने कहा कि इस राशि से परिवार का भरण-पोषण नहीं हो सकता है। इसके लिए अधिक राशि चाहिए। सरकार ने हादसे में मृत अन्य 35 लोगों के परिजनों को भी समान राशि दी है। बावड़ी में एक ही परिवार के दो से तीन सदस्य भी गिरे थे और उनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed