{"_id":"6aa0ea9d45ada3b82c08cd25","slug":"indore-lasudia-man-beaten-to-death-over-cow-theft-suspicion-news-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गाय चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गाय चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wed, 09 Sep 2026 10:41 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:41 AM IST
सार
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाय चोरी के शक में चंदर नामक युवक की मारपीट के बाद मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि आरोपी उसे घर से बात करने के बहाने ले गए थे। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी भूरा और सूरज जाट।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में गाय चोरी के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देवास नाका निवासी चंदर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बात करने के बहाने घर से ले गए आरोपी
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ युवक चंदर के घर पहुंचे थे। वे केवल बातचीत करने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए। इसके कुछ समय बाद चंदर परिजनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
गाय चोरी के संदेह में हुआ था विवाद
घटनाक्रम की शुरुआत एक दूध डेयरी संचालक भूरा की गाय और बछड़े के लापता होने से हुई। भूरा अपने दोस्त बिट्टू यादव के साथ उनकी तलाश में निकला। दोनों को गाय और बछड़ा देवास नाके पर मेट्रो मॉल के पास बंधे मिले। इसी दौरान चंदर से विवाद हुआ। आरोप है कि आसपास मौजूद दूसरे लोगों ने भी चंदर के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस समय सूरज जाट और उसके भाई लखन ने भी चंदर के साथ में मारपीट की। भूरा का कहना है कि उसका दोस्त बिट्टू ही चंदर को लेकर अस्पताल गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले
मामले में नामजद सूरज जाट और उसके भाई पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों पर परदेशीपुरा और एमआईजी थानों में हत्या और प्रयास के मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।