Indore: इंदौर से लालवानी का दोबारा दावेदारी का दावा मजबूत, जिराती और दिव्या गुप्ता भी दौड़ में
लालवानी की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों के रुप में होती है। भोपाल में लालवानी के नाम को दिल्ली तक मजबूती से बढ़ाने के लिए अब ज्यादा मदद मिलना मुश्किल है। इस कारण उनका टिकट बदलने की कयास भी लगाए जा रहे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए भाजपा ने मंथन शुरू कर दियाा है। दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। जल्दी ही भाजपा ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इंदौर लोकसभा सीट के लिए जातिगत समीकरणों के हिसाब से सांसद शंकर लालवानी अपना दावेदारी के लिए अपनी दावा मजबूत मानकर चल रहे है,लेकिन इंदौर सीट के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती और दिव्या गुप्ता का नाम भी चर्चा में है।
जिराती का नाम लोकसभा उम्मीदवार के लिए विजयवर्गीय खेमे की तरफ से बढ़ाया गया है। खाती समाज को भाजपा अपना वोटबैंक मानती है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस समाज से आते है। खाती समाज को बैलेंस करने के लिए जिराती का नाम तेजी से आगे बढ़ा है।
लालवानी की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों के रुप में होती है। भोपाल में लालवानी के नाम को दिल्ली तक मजबूती से बढ़ाने के लिए अब ज्यादा मदद मिलना मुश्किल है। इस कारण उनका टिकट बदलने की कयास भी लगाए जा रहे है।
जिराती के अलावा भाजपा की प्रवक्ता डाॅ. दिव्या गुप्ता का नाम भी तेजी से उभरा है। आठ साल पहले इंदौर मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर गुप्ता की उम्मीदवारी तय मानी जा रही थी,लेकिन उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण मामला अटक गया था। इंदौर से भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जयपाल सिंह चावड़ा के नाम भी चल रहे है, लेकिन दोनो को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया थ। दोनो का दावा ज्यादा मजबूत नहीं माना जा रहा है।
