फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ladli bahna scheme made fun of, case registered against state youth congress president in Indore

Indore: लाड़ली बहना योजना का उड़ाया मजाक, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर इंदौर में केस दर्ज

Thu, 03 Oct 2024 04:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Oct 2024 04:51 PM IST
सार

पाठक एक पेनड्राइव में मितेंद्र के अकाउंट के स्क्रीन शाॅट, कमेंट सहित अन्य सबूत लेकर गए थे और कहा कि सोशल मीडिया पर छोटी बच्चियों को लेकर वीडियो डाला गया है और संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश कांग्रेस कर रही है।

विज्ञापन
Indore: Ladli bahna scheme made fun of, case registered against state youth congress president in Indore
मितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर निवासी प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंंह को लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाना महंगा पड़ा। इंदौर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद मितेंद्र के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया गया।

विज्ञापन

शिकायत करने वाले भाजपा विधि प्रकोष्ठ इंदौर के नीमेष पाठक का कहना है कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल सरकारी योजना का मजाक उड़ाया बल्कि मुख्यमंत्री के खिलाफ भी भ्रामक बातें लिखीं। जिसका कोई प्रमाण मितेंद्र के पास नहीं है।
विज्ञापन

पाठक एक पेन ड्राइव में मितेंद्र के अकाउंट के स्क्रीन शाॅट, कमेंट सहित अन्य सबूत लेकर गए थे और कहा कि सोशल मीडिया पर छोटी बच्चियों को लेकर वीडियो डाला गया है और संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश कांग्रेस कर रही है। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ धारा 353 और 356 के तहत केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे पोस्ट की जानकारी नहीं थी
शिकायत के बाद मितेंद्र के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो व पोस्ट हटा दी गई। मितेंद्र ने इस पोस्ट को लेकर मीडिया से कहा कि मेरी टीम सोशल मीडिया अकाउंट देखती है। मुझे पोस्ट की जानकारी नहीं थी। जब कुछ फोन आए तो

मैंने मेरी टीम से बोल कर वीडियो हटवा दिया।
मितेंद्र ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिला व किशोरियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वह उन पर अंकुश लगाने में असफल रही है, लेकिन कांग्रेस की आवाज दबाना चाहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed