फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-khajrana-ganesh-temple-festival-traffic-route-changes-guide

इंदौरः खजराना गणेश मंदिर में लगेगा सवा लाख मोदक का भोग, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

Sun, 13 Sep 2026 05:31 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 13 Sep 2026 05:31 PM IST
सार

इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दस दिवसीय गणेशोत्सव रविवार से शुरू हो रहा है। मंदिर में सवा लाख मोदकों का वितरण और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने नया डायवर्जन प्लान लागू किया है।

विज्ञापन
indore-khajrana-ganesh-temple-festival-traffic-route-changes-guide
खजराना गणेश मंदिर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दस दिवसीय गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।मुख्य पुजारी अशोक भट्ट और पुजारी विनीत भट्ट के अनुसार उत्सव की शुरुआत रविवार सुबह 10 बजे कलेक्टर तथा नगर निगम आयुक्त द्वारा भगवान गणेश के पूजन, ध्वजा पूजन और मोदकों का भोग लगाकर की जाएगी। इस अवसर पर सवा लाख मोदकों का वितरण होगा। साथ ही दस दिनों तक रोजाना विभिन्न अनाजों से बने ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी
दानदाता दीपक अग्रवाल की ओर से अन्नक्षेत्र में विशेष महाप्रसादी का आयोजन रहेगा। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें पाटीदार योगा सेंटर द्वारा म्यूजिकल योगा, स्कूली बच्चों की गायन प्रतियोगिता, कथक नृत्य, और प्रियाणी वाणी पंडित व श्वेता गुंजन जोशी के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां शामिल हैं।
विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी झांकी
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की मनमोहक झांकी और चल समारोह निकाला जाएगा। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए मंदिर परिसर क्षेत्र में यातायात का एकांकी मार्ग (वन-वे) निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक के लिए डायवर्जन प्लान बनाया
गणेशोत्सव के दौरान खजराना गणेश मंदिर मार्ग पर सुगम यातायात बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसीपी जोन-दो लाल बहादुर बौद्ध ने बताया कि रविवार से बंगाली चौराहा से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल की ओर सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। श्रद्धालु खजराना चौराहा से सर्विस रोड, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, गणेशपुरी मेन रोड और गोयल विहार रैनबसेरा होते हुए मंदिर पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे। दर्शन के बाद वाहनों की निकासी कालका माता मंदिर गेट, गणेश मंदिर तिराहा और पीपल चौराहा होकर खजराना चौराहा की ओर होगी। खजराना गांव जाने वाले वाहन गोया रोड का उपयोग कर सकेंगे। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खजराना चौराहा से स्टार चौराहा और पीपल चौराहा से खजराना की ओर सिटी बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस टीम ने मार्ग पर खड़े सत्तर से अधिक वाहनों को हटवा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed