फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Jabalpur and Jaipur flights cancelled, passengers create ruckus

Indore: जबलपुर और जयपुर की उड़ान निरस्त, यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 19 Nov 2023 08:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 Nov 2023 08:05 PM IST
सार

सुबह सात बजे इंडिगो का विमान जयपुर से इंदौर आता है और फिर 7.20 बजे फिर जयपुर जाता है, लेकिन विमान जयपुर से ही इंदौर नहीं आया। जो यात्री विमान में सफर करने के लिए विमानतल पहुंचे, उन्हें उड़ान निरस्त होने का पता चला।

विज्ञापन
Indore: Jabalpur and Jaipur flights cancelled, passengers create ruckus
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में इंडिगो एयर लाइंस की दो उड़ानें रविवार निरस्त हो गई। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। पिछले माह भी एयर लाइंस ने कुछ शहरों की उड़ानें निरस्त की थी। जबलपुर और जयपुर की उड़ान निरस्त करने की जानकारी जब यात्रियों को दी गई तो उन्होंने हंगामा किया। तकनीकी कारणों से उड़ान निरस्त होने के बारे में स्टाॅफ बोलता रहा, लेकिन यात्री संख्या कम होने के कारण अक्सर कंपनियां उड़ान निरस्त कर देती है।

विज्ञापन

विमानतल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे इंडिगो का विमान जयपुर से इंदौर आता है और फिर 7.20 बजे फिर जयपुर जाता है, लेकिन विमान जयपुर से ही इंदौर नहीं आया। जो यात्री विमान में सफर करने के लिए विमानतल पहुंचे, उन्हें उड़ान निरस्त होने का पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। यात्रियों को रात की उड़ान का विकल्प दिया गया। कुछ यात्रियों ने पैसा वापास ले लिया।

विज्ञापन

इसके अलावा एक उड़ान इंदौर से जबलपुर के लिए आती है। जबलपुर जाने वाला विमान रात को बैंगलुरु से इंदौर आता है और सुबह साढ़े सात बजे जबलपुर जाता है, लेकिन यह विमान देर रात तक इंदौर पहुंचा  और तकनीकी खराबी के कारण सुबह जबलपुर नहीं जा सका। नाराज यात्रियों ने जब हंगामा किया तो उन्हें  टिकट का पैसा वापस दिया गया,क्योकि जबलपुर के लिए दिनभर में एक ही उड़ान रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed