{"_id":"659ec9156dd6a5772e02843c","slug":"indore-initiative-to-make-the-city-drug-free-youth-are-being-made-aware-by-organizing-free-camps-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: शहर को नशा मुक्त करने की पहल, निशुल्क शिविर लगाकर युवाओं को किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: शहर को नशा मुक्त करने की पहल, निशुल्क शिविर लगाकर युवाओं को किया जा रहा जागरूक
Wed, 10 Jan 2024 10:14 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:14 PM IST
सार
शिविर में 135 से अधिक मरीज ऐसे थे जो किसी न किसी प्रकार के नशे का सेवन कर रहे थे। इनमें से 82 मरीजों को नशीले पदार्थों की लत थी। इसमें 23 मरीजों को ब्राउन शुगर और 9 मरीजों को नींद की दवाओं का एडिक्शन था।
विज्ञापन
नशामुक्ति के लिए जागरूक करने शिविर का आयोजन किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर को नशा मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है।
बता दें कि मप्र सरकार और इंडेक्स समूह की शहर को नशा मुक्त करने की पहल के अंतर्गत विभिन्न शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में कम्युनिटी हॉल आजाद नगर में शिविर का आयोजन किया गया। विशेष अतिथि शेख अलीम ने बताया कि शहर में कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खासतौर पर ब्राउन शुगर के सेवन की वजह से युवा के साथ हर उम्र के लोग इसके कारण आर्थिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का नशा मुक्ति अभियान एक सार्थक पहल है। नशे के खिलाफ क्षेत्र में मुहिम चलाई जा रही मुहिम में यह मददगार साबित होगा।
शिविर आयोजक डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि समूह की यह पहल है कि अधिक से अधिक नशा मुक्ति के शिविर आयोजित किए जाएं। खासतौर पर युवा वर्ग को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि आज नशा मुक्ति को लेकर सरकार और विभिन्न संगठनों ने कई योजनाएं चलाई हैं। नशे की लत में बर्बाद होते युवाओं को जागरूक करना सबसे जरूरी है। पुलिस द्वारा भी इस क्षेत्र में नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जाकर क्षेत्र को नशा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर में 135 से अधिक मरीज ऐसे थे जो किसी न किसी प्रकार के नशे का सेवन कर रहे थे। इनमें से 82 मरीजों को नशीले पदार्थों की लत थी। इसमें 23 मरीजों को ब्राउन शुगर और 9 मरीजों को नींद की दवाओं का एडिक्शन था। इसमें 8 मरीजों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की सलाह दी गई।