{"_id":"68c2fffc9ed13d7b6c05eb90","slug":"indore-indore-s-new-sub-divisional-commissioner-sudama-khande-said-completing-the-work-of-simhastha-on-time-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के नए संभाागायुक्त सुदाम खाड़े ने कहा- सिंहस्थ के काम समय पर कराना हमारी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के नए संभाागायुक्त सुदाम खाड़े ने कहा- सिंहस्थ के काम समय पर कराना हमारी प्राथमिकता
Thu, 11 Sep 2025 10:46 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:46 PM IST
सार
धार जिले में पीए मित्रा पार्क को लेकर संभागायुक्त खांडे ने कहा कि यह पार्क पूरे संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह देश का पहला और सबसे बड़ा पार्क है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को 2 अक्टूबर तक संभाग में एक अभियान होने जा रहा है।
विज्ञापन
नए संभागायुक्त सुदाम खाड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर संभाग के आयुक्त के तौर पर सुदाम खाड़े ने गुरुवार शाम को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अफसरों से मुलाकात की और प्रोजेक्टों की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकारी योजनाएं उचित तरीके से जमीन पर लाएंगे।
जनता की सरकार से जो अपेक्षा रहती है। उसे पूरा किया जाए। उसकी समस्या का उचित तरीके से निराकरण हो। इसका ध्यान रखा जाएगा। संभागायुक्त ने कहा कि सिंहस्थ उज्जैन में लगेगा, लेकिन ज्यादातर यात्री इंदौर से होकर उज्जैन जाते है। इससे जुड़े काम समय सीमा में कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
धार जिले में पीए मित्रा पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्क पूरे संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह देश का पहला और सबसे बड़ा पार्क है, जिसकी सौगात इंदौर संभाग को मिली है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को 2 अक्टूबर तक संभाग में एक अभियान होने जा रहा है। स्वस्थ्य नारी सक्षक्त परिवार इसकी थीम रहेगी। इसकी तैयारियां जोरों पर है। संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने कहा कि इंदौर का मालवा और निमाड़ क्षेत्र काफी समृद्ध है। यहां फसलों की पैदावार भरपूर होती है। हम किसानों की समस्या भी प्राथमिकता से हल करेंगे।
गुरुवार को निगमायुक्त के तौर पर दिलीप कुमार यादव ने भी पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इंदौर सफाई व नवाचार के कारण पूरे देश में ख्यात है। यहां की जनता टीम के रुप में काम करती है। इस कारण इंदौर स्वच्छता में सिरमौर है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अफसरों की बैठक ली और कहा कि विद्युत वितरण कंपनी से तालमेल बैठाकर अंडरग्राउंड लाइनों के लिए योजना बनाए। उन्होंने कहा कि जो प्रोजेक्ट चल रहे है, उन्हे समयसीमा में समाप्त करें।