फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's 61 year old Nehru Stadium disappears due to government measles, how will the sports complex b

Indore: 61 साल पुराना नेहरू स्टेडियम और उसकी जमीन सरकारी खसरे से गायब, स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स की योजना अटकी

Sun, 10 Nov 2024 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Nov 2024 06:55 PM IST
सार

नगर निगम ने पीपीपी माॅडल पर स्पोटर्स काम्प्लेक्स के निर्माण की प्लानिंग की। इस प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ खर्च होंगे।स्टेडियम के एक हिस्से को उपयोग कर्मशियल किया जाएगा, ताकि वहां खेल से जुड़ी दुकानें संचालित हो सके।
 

विज्ञापन
Indore: Indore's 61 year old Nehru Stadium disappears due to government measles, how will the sports complex b
इंदौर नेहरू स्टेडियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीन का सरकारी खसरे पर होना उसके मालिकी हक और भू उपयोग को बताने के लिए जरूरी होता है, लेकिन इंदौर के 40 एकड़ में फैला जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और उसकी जमीन सरकारी खसरे यानी रिकॉर्ड में ही नहीं है। खतरनाक हो रहे इस स्टेडियम को तोड़कर नया बनाने की योजना बनाने के लिए नगर निगम ने रिकॉर्ड खंगाले तब उन्हें इस बात का पता चला। अब स्टेडियम की जमीन को रिकॉर्ड पर दर्ज कराया जाएगा, ताकि जमीनी काम शुरू हो सके।

विज्ञापन


रेसीडेंसी क्षेत्र में स्थित इस स्टेडियम का निर्माण 61 साल पहले हुआ था। यहां कई अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच हुए। अभी भी यहां शहर में सबसे ज्यादा खेल गतिविधियां होती हैं, लेकिन बिल्डिंग के कई हिस्से खतरनाक हो चुके हैं। डेढ़ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के स्थापना दिवस पर नेहरू स्टेडियम की नई बिल्डिंग की घोषणा की थी।
विज्ञापन


रिकॉर्ड में दर्ज होने पर आगे कार्रवाई
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि हमने कंसल्टेंट नियुक्त किया था। स्टेडियम के पुनर्विकास की योजना भी बना ली गई, लेकिन स्टेडियम की जमीन सरकारी खसरे में नहीं है। प्रशासनिक अफसरों को भी यह मामला संज्ञान में लाया गया है। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद योजना पर आगे काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 करोड़ खर्च होंगे प्रोजेक्ट पर
नगर निगम ने पीपीपी माॅडल पर स्टेडियम की जमीन पर स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्लानिंग की है। इस प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ खर्च होंगे। छोटा नेहरू स्टेडियम की जमीन को भी इसमें जोड़ा जाएगा। स्टेडियम के एक हिस्से को उपयोग कमर्शियल किया जाएगा, ताकि वहां खेल से जुड़ी दुकानें संचालित हो सके। इसके अलावा खिलाड़ियों के रुकने के लिए अलग-अलग कमरे भी यहां बनाए जाएंगे। अभी स्टेडियम में खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed