फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore contractors had taken contracts worth Rs 468 crore by making a ring, the corporation canceled t

Indore: इंदौरी ठेेकेदारों ने रिंग बनाकर कर ली थी 468 करोड़ केे ठेके लेने की तैयारी,निगम ने किए टेंडर निरस्त

Sat, 21 Sep 2024 08:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Sep 2024 08:44 PM IST
सार

चारों फर्मों के टेेंडर केे लिए लामबंद होने का हल्ला मचा तो नगर निगम ने भी टेंडर निरस्त कर विवाद से बचने की कोशिश है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि टेेंडर निरस्त किए गए है, ताकि नए सिरे से स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा हो सके।
 

विज्ञापन
Indore: Indore contractors had taken contracts worth Rs 468 crore by making a ring, the corporation canceled t
इंदौर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मास्टर प्लान की 22 सड़कों के निर्माण केे टेंडर नगर निगम ने चार पैकेज में जारी किए थे। इंदौर के चार ठेकेदारों ने रिंग बनाकर हर पैकेज मेें दो-दो टेंडर में इस तरह की दरें भरी कि सभी को एक-एक पैकेज का टेेंडर खुल जाए। हुआ भी कुछ

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                ऐसा ही। टेंडर भी तय रेट से 9 प्रतिशत तक ज्यादा आए। ठेकेदारों के टेंडर मंजूर होते, उससे पहले ही नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आपत्ति दर्ज करा दी। उनका आरोप था कि ठेके देने पर नगर निगम को 40 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने अफसर और ठेेकेदारों पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

दरअसल केंद्र सरकार ने सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम को साढ़े चार सौ करोड़ की राशि दी है। इस राशि से नगर निगम ने 22 मार्गों को बनाने का फैसला लिया था और टेंडर जारी किए थे। चार पैकेज के टेंडरों में पीडी अग्रवाल, बीआर गोयल, सोम प्रोेजक्ट और हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर ने टेंडर डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों फर्मों के टेेंडर केे लिए लामबंद होने का हल्ला मचा तो नगर निगम ने भी टेंडर निरस्त कर विवाद से बचने की कोशिश है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि टेेंडर निरस्त किए गए है, ताकि नए सिरे से स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा हो सके और 22 सड़कों का निर्माण भी गुणवत्तापूर्ण हो।


जल्दी ही नए सिरे से टेंडर बुलाए जाएंगे। हम दो साल में सभी सड़कों का निर्माण पूरा करना चाहते है। इंदौर मेें अभी तक एमआर-5,एमआर-3 सहित अन्य मास्टर प्लान की सड़कें नहीं बन पाई है। 22 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दो माह पहले निगम के बजट सम्मेलन में भी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed