फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In Indore, first the wife was strangled, then the husband committed suicide by jumping in front of a t

Indore: इंदौर में पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर पति ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 23 Dec 2024 03:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

पति और पत्नी में आए दिन आर्थिक तंगी और रोजमर्रा की जरुरतों को लेकर विवाद होता था। रविवार रात के बीच विवाद हुआ था। सोमवार सुबह लक्ष्मण काम पर गया।

विज्ञापन
Indore: In Indore, first the wife was strangled, then the husband committed suicide by jumping in front of a t
ट्रेन से कट कर आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर ली। दोनों में अक्सर विवाद होते थे, लेकिन सोमवार दोपहर पति ने पत्नी का गला घोट दिया। परिवार में दो बच्चे है, जो अब अनाथ हो गए। पति ने हत्या के बाद ट्रेन से कट कर जान दे दी।

विज्ञापन

 

लसूडिया पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण पिता रमेश कुलकर्णी अपनी पत्नी मणी और दो बच्चों के साथ फिनिक्स टाउनशिप में रहता था। लक्ष्मण कांटाफोड़ का रहने वाला था, लेकिन रोजगार की तलाश में इंदौर आ गया था। पति और पत्नी में आए दिन आर्थिक तंगी और रोजमर्रा की जरुरतों को लेकर विवाद होता था। रविवार रात के बीच विवाद हुआ था। सोमवार सुबह लक्ष्मण काम पर गया।

विज्ञापन

 

दोपहर में वह लौटा तो फिर दोनों केे बीच विवाद हुआ। तब दोनो बच्चे बाहर खेल रहे थे। लक्ष्मण ने मणि का गला घोंट दिया। इसके बाद बच्चे घर मेें लौटे तो मां को जमीन पर लेटा देख आस पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने देखा कि घर बिखरा पड़ा था और मणि के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रुम फोन लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। इस बीच लसूडि़या क्षेत्र में ही ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति के कटने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण के रुप मेें हुई। पुलिस अफसरों का कहना है कि तात्कालिक विवाद के कारण यह घटना हुई हैै। फिलहाल बच्चों को ध्यान उनके रिश्तेदारों को रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed