{"_id":"634ac77a39fa524fd4627e61","slug":"indore-illegal-multi-being-built-by-connecting-two-plots-corporation-run-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: दो प्लॉटों को जोड़कर बनाई जा रही अवैध मल्टी, निगम ने चलाई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: दो प्लॉटों को जोड़कर बनाई जा रही अवैध मल्टी, निगम ने चलाई जेसीबी
Sat, 15 Oct 2022 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Oct 2022 08:15 PM IST
सार
इंदौर के महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में दो आवासीय प्लॉटों को नक्शे के विपरीत कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूम में बनाया जा रहा था। महालक्ष्मी नगर सेक्टर ए में ये निर्माण हो रहा था। नगर निगम ने शनिवार को निर्माणाधीन इमारत पर जेसीबी चला दी।
विज्ञापन
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में दो आवासीय प्लॉट को जोड़कर बनाई जा रही मल्टी को नगर निगम ने गिरा दिया है। एक मंजिला इमारत बन चुकी थी। निगम ने इस कार्रवाई से पहले तीन बार नोटिस भी दिए थे, पर काम नहीं रोके जाने पर निर्माण ढहा दिया गया।
जानकारी के अनुसार दो आवासीय प्लॉटों को नक्शे के विपरीत कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूम में बनाया जा रहा था। महालक्ष्मी नगर सेक्टर ए में ये निर्माण हो रहा था। दोनों प्लॉट पर एक मंजिल तैयार हो भी चुकी थी और दूसरी मंजिल के छत का निर्माण हो रहा था। नियम विरुद्ध किए जा रहे निर्माण पर निगम ने तीन नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन न तो निर्माण रोका गया और न ही अवैध हिस्सों को हटाया गया। इसके बाद निर्माण को तोड़ने के लिए नगर निगम की रिमूवल गैंग पहुंची। दो पोकलेन के माध्यम से भवन के सामने के हिस्से को तोड़ा गया।
बता दें कि महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में कई आवासीय प्लॉटों पर कमर्शियल निर्माण हो रहा है। पहले भी नगर निगम चार मल्टियों के अवैध हिस्सों को तोड़ चुका है। रहवासियों का कहना है कि लोग यहां कमाई के चक्कर में होटल व शोरूम खोल रहे हैं, जबकि प्लॉट आवासीय उपयोग के हैं। नगर निगम ने इस क्षेत्र में अन्य चार निर्माणों को भी चिन्हित किया है।