फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Husband and wife drank alcohol together, then quarreled, husband fell from the balcony and died

Indore: पति-पत्नी ने साथ में पी शराब, फिर झगड़े,पति बालकनी से गिरा और हो गई मौत

Thu, 17 Oct 2024 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Oct 2024 07:19 PM IST
सार

सुनील का भाई बाबू भी उस बस्ती में रहता है। उसने बताया कि पति-पत्नी अक्सर झगड़ते थे। बुधवार को पत्नी ने खाना खाते समय सुनील की थाली हटा दी थी। इससे नाराज होकर सुनील ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Indore: Husband and wife drank alcohol together, then quarreled, husband fell from the balcony and died
बालकनी में गिरने से पति की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक की बालकनी से गिरने से मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी के साथ शराब पी रहा था। बाद में दोनो के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साई पत्नी ने पति को कमरे में बंद कर दिया। कमरे की गैलरी से निकलने की कोशिश करते समय पति गिर पड़ा।

विज्ञापन


गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना दिग्विजय नगर मल्टी की है। यहां रहने वाले सुनील पिता कन सिंह और पत्नी किरण ने शाम को साथ में शराब पी। खाना खाने के दौरान दोनो के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन



विवाद बढ़ा तो किरण फ्लैट में ताला लगाकर बाहर चली गई। आधे घंटे तक पत्नी नहीं पहुंची तो सुनील बालकनी से नीचे उतरने की कोशिश करने लगा, लेकिन वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। आस-पड़ोसी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्सर झगड़ते थे पति-पत्नी

सुनील का भाई बाबू भी उस बस्ती में रहता है। उसने बताया कि पति-पत्नी अक्सर झगड़ते थे। बुधवार को पत्नी ने खाना खाते समय सुनील की थाली हटा दी थी। इससे नाराज होकर सुनील ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद पत्नी घर के बाहर चली गई थी। सुनील झाबुआ क्षेत्र का रहने वाला है और इंदौर में मजदूरी करता था। दंपति के दो बच्चे भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed