फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Half an inch of rain had exposed the storm line system of the city, wrongly made dividers were broken.

Indore: आधा इंच बारिश ने ही खोल थी शहर की स्टाॅर्म लाइन व्यवस्था की पोल, गलत बने डिवाइडर तोड़े

Sat, 22 Jun 2024 07:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

शहर मेें 30  नाले है, इस साल नालों की गाद भी ठीक से नहीं निकल पाई है। कृष्णपुरा छत्री, रामबाग, कुलकर्णी भट्टा, भमोरी क्षेत्र में नालों में अभी भी गाद नजर आ रही है। जब शहर में एक साथ पांच इंच बारिश होती है तो फिर नालों का पानी बस्तियों में भर जाता है।

विज्ञापन
Indore: Half an inch of rain had exposed the storm line system of the city, wrongly made dividers were broken.
भमोरी क्षेत्र में डिवाइडर तोड़ना पड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को आधा इंच बारिश हुई,लेकिन उसे भी शहर के कई हिस्से झेल नहीं पाए। कई जगह जलजमाव हुआ। सड़कों पर भी पानी भर गया। कई मार्गों पर स्टाॅर्म वाटर लाइन नहीं है और डिवाइडर भी गलत बना दिए। गलती समझ अाने पर अफसरों ने शनिवार को भमोरी क्षेत्र के डिवाडरों में पानी आने-जाने के लिए दो फुट चौड़े छेद किए।

विज्ञापन

इंदौर में अब मानसून दस्तक देने वाला है, लेकिन उसके हिसाब से क्या तैयारियां है। इसकी पोल शुक्रवार को खुल गई। आधा इंच बारिश मेें ही भमोरी, विजय नगर, पलासिया चौराहा, हेमू कालानी तिराहा, माणिक बाग ब्रिज के पास जलजमाव हो गया। सुदामा नगर की कुछ गलियों में भी पानी भर गया।

विज्ञापन

शहर में 20 साल पहले जो सड़कें बनी है। उसमें स्टाॅर्म वाॅटर लाइन ही नहीं बिछी गई। जिन नई सड़कों में लाइन बिछी है, उसकी पर्याप्त सफाई नहीं होती। इस कारण पानी सड़कों पर ही जमा रहता है, हालांकि इस साल कुछ मार्गों पर स्टाॅर्म लाइन की सफाई शुरू हुई, लेकिन तैयारिया नाकाफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की गाद भी नहीं निकली

शहर मेें 30 छोटे-बड़े नाले है, लेकिन इस साल नालों की गाद भी ठीक से नहीं निकल पाई है। कृष्णपुरा छत्री, रामबाग, कुलकर्णी भट्टा, भमोरी क्षेत्र में नालों में अभी भी गाद नजर आ रही है। जब शहर में एक साथ चार-पांच इंच बारिश होती है तो फिर नालों का पानी बस्तियों में भर जाता है और लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ता है।



पिछले साल 20 से ज्यादा बस्तियों में पानी भर गया था। मेयर पुष्य मित्र भार्गव का कहना है कि जलजमाव वाले स्थान हमनें चिन्हित किए है। वहां हम वाटर रिचार्जिंग बना रहे है। इसके अलावा कई स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था भी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed