{"_id":"6aa6b126f19ed622ba065ef3","slug":"indore-ground-caves-in-due-to-rats-at-a-multi-storey-building-in-indore-s-gandhi-nagar-a-two-foot-deep-pit-f-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: इंदौर के गांधी नगर की मल्टी में चूहों के कारण धंसी जमीन, हो गया दो फीट का गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: इंदौर के गांधी नगर की मल्टी में चूहों के कारण धंसी जमीन, हो गया दो फीट का गड्ढा
Sun, 13 Sep 2026 07:50 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:50 PM IST
सार
इंदौर में चूहों का बढ़ता आतंक अब लोगों के घरों की नींव के लिए खतरा बनता जा रहा है। गांधी नगर की एक मल्टी में तड़के अचानक जमीन धंसने से दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। तेज आवाज से नींद खुलने पर परिवार को लगा कि भूकंप आया है।
विज्ञापन
चूहों ने खोखली कर दी जमीन, मल्टी में डेढ़ फीट गड्ढा
- फोटो : amarujala
विस्तार
इंदौर में चूहों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बन चुकी है। पहले शास्त्री ब्रिज के एक हिस्से में चूहों के कारण फुटपाथ धंस गया था, तो अब गांधी नगर में गरीबों के लिए बनाई गई मल्टी की जमीन का कुछ हिस्सा धंस गया।
विज्ञापन
घटना के समय फ्लैट में परिवार सो रहा था। जमीन धंसने से उन्हें लगा कि भूकंप आ गया। वे फ्लैट से निकलकर बाहर आ गए, लेकिन बाद में पता चला कि चूहों के कारण जमीन खोखली हो गई और फ्लैट की जमीन पर करीब दो फीट का गड्ढा हो गया। इससे टाइल्स भी उखड़ गईं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना के तहत नगर निगम ने गांधी नगर क्षेत्र में मल्टियों का निर्माण कराया है। विकास कार्यों में बाधक मकानों को तोड़े जाने के कारण विस्थापित परिवारों को यहां फ्लैट दिए गए हैं।
विज्ञापन
फ्लैट में रहने वाले कन्हैया पिता सुनील ने बताया कि रात को हम सो रहे थे। तड़के अचानक जमीन धंस गई। इससे हुई आवाज से हम जागे तो लगा कि भूकंप आ गया है। मैं और पत्नी बच्चों को लेकर खुले मैदान में खड़े हो गए। आसपास के पड़ोसियों को भी जगाया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भूकंप का एहसास नहीं हुआ। इसके बाद जब वे फ्लैट में पहुंचे तो देखा कि जमीन में करीब डेढ़ फीट का गड्ढा हो चुका था।रहवासियों का कहना है कि मल्टी के आसपास खाली जमीन है और बड़ी संख्या में चूहों ने बिल बना रखे हैं। चूहे मल्टी के आसपास की जमीन को भी खोखला कर रहे हैं।
