{"_id":"689c16e6e1c9fbcb4602b94f","slug":"indore-goons-attacked-a-journalist-for-stopping-them-from-consuming-drugs-case-registered-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: नशा करने से रोकने पर गुंडों ने पत्रकार पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: नशा करने से रोकने पर गुंडों ने पत्रकार पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज
Wed, 13 Aug 2025 10:09 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:09 AM IST
सार
सागर चौकसे रात 1 बजे दफ्तर से काम निपटाकर विजय नगर से अपने घर आदर्श बिजासन नगर जा रहे थे। उनके घर के समीप ही आंगनवाड़ी केंद्र है। तीन युवक शुभम चौकसे, कुनाल पंवार और एक अन्य युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे।
विज्ञापन
पत्रकार सागर चौकसे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में तीन गुंडों ने एक पत्रकार पर चाकू से हमला कर दिया। दफ्तर से काम कर घर लौट रहे पत्रकार सागर चौकसे ने घर के समीप आंगनवाड़ी केंद्र पर नशा कर रहे गुंडों को टोका तो वे भड़क गए और चाकू लेकर चौकसे के पीछे लपके।
विज्ञापन
एक युवक ने हाथापाई की और चाकू के वार किया। वार से बचने के लिए चौकसे दौड़ते हुए घर में घुसे और दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। हाथापाई के कारण चौकसे के चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन
सागर चौकसे रात 1 बजे दफ्तर से काम निपटाकर विजय नगर से अपने घर आदर्श बिजासन नगर जा रहे थे। उनके घर के समीप ही आंगनवाड़ी केंद्र है। तीन युवक शुभम चौकसे, कुनाल पंवार और एक अन्य युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे। चौकसे ने गाड़ी पार्क की और तीनों को वहां से हटने के लिए कहा। इस बात पर शुभम चौकसे आया और हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने चाकू निकाला और सागर पर वार करने लगे। वार से बचकर चौकसे घर की तरफ दौड़े और गेट लगा लिया।
विज्ञापन
हंंगामे के कारण आसपास के रहवासी भी जाग गए और गुंडों का विरोध किया। इसके बाद तीनों भाग गए। सागर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशा बेचा जाता है और रात को अक्सर राहगीरों से पैसे मांगने को लेकर बदमाश विवाद करते हैं। तीनों आरोपियों ने रात को दो अन्य रहवासियों के घर भी हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
