फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Girlfriend pushed from second floor, case of attempt to murder registered against lover

Indore: प्रेमिका को दूसरी मंजिल से दिया धक्का, प्रेमी पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज

Wed, 26 Jun 2024 12:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Jun 2024 12:43 PM IST
सार

रीना द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसकी अमन से इंस्टा पर पहचान हुई थी। दोनो फिर मिलने लगे और अमन ने शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन कुछ दिनों पहले अमन ने दूसरी जगह सगाई कर ली। इस बात से वह नाराज थी।

विज्ञापन
Indore: Girlfriend pushed from second floor, case of attempt to murder registered against lover
इंदौर में महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घायल युवती अस्पताल में भर्ती है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पलासिया पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी रीना चौहान अमन वर्मा से प्रेम करती है। अमन ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। इससे नाराज रीना अमन के घर पहुंची और उससे विवाद करने लगी।

विज्ञापन


अमन ने भी आपा खो दिया और उसे दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। युवती को नीचे गिरने के कारण गंभीर चोटेें आईं। फिर अमन अौर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीना द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसकी अमन से इंस्टा पर पहचान हुई थी। दोनो फिर मिलने लगे और अमन ने शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन कुछ दिनों पहले अमन ने दूसरी जगह सगाई कर ली। इस बात से वह नाराज थी। वह घर पर अमन और उसके माता-पिता से बात करने पहुंची थी तो तीनों मुझसे विवाद करने लगेे। इसके बाद अमन मुझे घर की दूसरी मंजिल पर ले गया और वहां भी विवाद करने लगा। इसके बाद धक्का दे दिया।

दोनो पैरों की हड्डी टूटी

20 फीट से ज्यादा ऊंचाई से गिरने के कारण रीना के दोनो पैरों की हड्डी टूट गई। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। रीना ब्यूटी पार्लर चलाती है। रीना और अमन की दो सालों से पहचान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed