फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four year old child dies of electric shock in Indore, had touched an open wire in the house

Indore: इंदौर में चार साल के बच्चे की करंट लगने से मौत, घर में खुले तार को छू लिया था

Mon, 05 Feb 2024 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 Feb 2024 07:27 PM IST
सार

विनोद को गिरते देख साथ खेल रहे बच्चे डर के कारण भाग गए। मां सुनीता ने आसपास के लोगों की मदद से विनोद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में विनोद की एक बहन और भाई है। दोनो दादी के यहां रहने गए है।

विज्ञापन
Indore: Four year old child dies of electric shock in Indore, had touched an open wire in the house
करंट लगने से बच्चे की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप सिमरोल में चार साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में खेल रहा था। इस दौरान उसने बिजली के तार को छू  लिया। उसे जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरा।

विज्ञापन


उसके साथ तीन बच्चे भी खेल रहे थे, लेकिन गनीमत है कि वे हादसे का शिकार नहीं हुए। करंट लगने से घायल बच्चे को उसके परिजन एक निजी अस्पताल में लाए,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

संयोगितागंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनोद पिता नुरू आसपास रहने वाले तीन बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक विनोद को करंट लगा। वह जोर से चिल्लाया तो पहली मंजिल से उसकी मां दौड़कर नीचे  आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद को गिरते देख साथ खेल रहे बच्चे डर के कारण भाग गए। मां सुनीता ने आसपास के लोगों की मदद से विनोद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में विनोद की एक बहन और भाई है। दोनो दादी के यहां रहने गए है।

मकान बन रहा है, इसलिए तार खुले थे

नुरू सिमरोल में मकान बना रहा है। निर्माणाधिन मकान में ही परिवार रह रहा है। मकान में फिटिंग नहीं होने के कारण बिजली के तार खुले थे। जिसकी चपेट में उसका बेटा आ गया। नुरु मिस्त्री है और हादसे के समय काम पर गया। करंट लगने की खबर सुनकर वह सीधे अस्पताल पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed