फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former mayor of Jamshed Nagar, Pakistan said - no one has seen Dawood for years

Indore: पाकिस्तान के जमशेद नगर के पूर्व महापौर का दाऊद को लेकर बड़ा बयान, राम मंदिर पर कही ये बात

Sat, 30 Dec 2023 08:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Dec 2023 08:58 PM IST
सार

निजी यात्रा पर इंदौर आए पूर्व मेयर अजाकिया ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में मस्जिद के लिए जमीन दी गई। यह अदालत और सरकार का देश के मुसलमानों पर अहसान है, क्योंकि इस्लाम के अनुसार नाजायज जमीन पर मस्जिद बनाना गलत है। 

विज्ञापन
Indore: Former mayor of Jamshed Nagar, Pakistan said - no one has seen Dawood for years
पाकिस्तान के जमशेद नगर के पूर्व मेयर आरिफ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

 

विज्ञापन

पिछले दिनों दाऊद को जहर दिए जाने की खबर सुर्खियों में रही, लेकिन बाद में यह अफवाह साबित हुई। इंदौर यात्रा पर आए पाकिस्तान के जमशेद नगर के पूर्व महापौर आरिफ अजाकिया ने दाऊद को लेकर कहा है कि दाऊद को जहर देने की बात गलत हो सकती है, हो सकता है वह बहुत पहले ही मर गया हो, क्योंकि पाकिस्तान में किसी ने वर्षों से दाऊद को नहीं देखा है।

निजी यात्रा पर इंदौर आए पूर्व मेयर अजाकिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में मस्जिद के लिए जमीन दी गई। यह अदालत और सरकार का देश के मुसलमानों पर अहसान है, क्योंकि इस्लाम के अनुसार नाजायज जमीन पर मस्जिद बनाना गलत है।

विज्ञापन


बाबरी मस्जिद में जितनी नमाज पढ़ी गई, उसका सबाब नहीं मिलेगा। इबादत अल्लाह को खुश करने के लिए की जाती है, लेकिन दूसरों की जमीन पर किया जाए जो हराम होती है। पाकिस्तान के वर्तमान हालातों के बारे में कहा कि भारत में इंजीनियर-डॉक्टर पैदा हो रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान में कट्टरपंथी आतंकवादी बनाने के लिए युवकों को साथ ले जाते हैं। कई परिवारों को पता नहीं कि उनके सदस्य कहां गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान छोड़ चुके हैं अजाकिया
पूर्व मेयर पाकिस्तान छोड़ चुके हैं और उन्होंने लंदन में शरण ले रखी है। पाकिस्तानी सेना के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा और फिर उन्होंने देश भी छोड़ दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed