फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: For the first time, the railway department will organize a trip to Nepal from Indore; a special train

Indore: इंदौर से पहली बार रेल विभाग कराएगा नेपाल यात्रा, 12 जून को जाएगी विशेष ट्रेन

Thu, 14 May 2026 06:39 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 14 May 2026 06:39 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश से पहली बारआईआरसीटीसी नेपाल यात्रा आयोजित करने जा रहा है। यात्रियों को काठमांडू, पोखरा और चितवन राष्ट्रीय उद्यान जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 72 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक खर्च करनाा होंगे।  

विज्ञापन
Indore: For the first time, the railway department will organize a trip to Nepal from Indore; a special train
ट्रेन में रेस्त्रा कोच भी होंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से अभी तक देश के तीर्थ स्थानों तक आईआरसीटीसी रेल से यात्राएं प्लान करता था, लेकिन पहली बार प्रदेश के यात्रियों को नेपाल यात्रा पर ले जाया जा रहा है। इस यात्रा के लिए ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सिहोर, भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना होते हुए जाएगी। इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 60 से ज्यादा यात्रियों ने इस ट्रेन के लिए बुकिंग भी करा दी है। 9 दिनों के सफर में चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा, और काठमांडू के दर्शनीय व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा के लिए एसी थर्ड श्रेणी के यात्रियों के लिए 62,710 रुपये, सेकंड एसी के लिए 76,550 रुपये, और एसी प्रथम श्रेणी के लिए 90,400 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन

 

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए एक रेस्त्रां कोच भी रहेगा, जिसमें लंच और डिनर परोसा जाएगा। यात्रा में ट्रेन किराए के अलावा बस और रहने का खर्च भी शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत गौरव डिलक्स ट्रेन में पहली बार इस तरह की यात्रा प्रदेश से प्लान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेपाल यात्रा में पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन यात्रियों को अपना मतदाता परिचय पत्र रखना होगा। इस यात्रा को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इंदौर और भोपाल के अलावा प्रदेश के दूसरे शहरों के यात्रियों ने भी रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed