फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Five empty buses parked in the parking lot caught fire, sparks arose during welding.

Indore: पार्किंग में खड़ी पांच खाली बसों में लगी आग, वेल्डिंग के दौरान उठी थी चिंगारी

Mon, 11 May 2026 12:52 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 11 May 2026 12:52 PM IST
सार

इंदौर के नवलखा क्षेत्र में बस पार्किंग में खड़ी पांच बसों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पांच बसें जलकर खाक हो गईं। शुरुआती जांच में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Indore: Five empty buses parked in the parking lot caught fire, sparks arose during welding.
बसों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के नवलखा क्षेत्र में पांच बसों में आग लग गई। बसें पार्किंग में खड़ी थीं और उनमें कोई यात्री सवार नहीं था। पहले आग एक बस में वेल्डिंग के दौरान लगी। इसके बाद आग फैल गई और अन्य बसों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक करके  पांच बसें धू-धू कर जल उठीं।  काला धुआं आसपास के इलाके में फैल गया। इस दौरान बसों में धमाके भी हुए। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचतीं, तब तक आग के कारण बसें जलकर खाक हो चुकी थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

आसपास के राज्यों से आने वाली बसें नवलखा में पार्क की जाती हैं और शाम के समय यात्रियों को लेकर रवाना होती हैं। सुबह एक बस में मरम्मत का काम किया जा रहा था और वेल्डिंग भी की जा रही थी। इसी दौरान निकली चिंगारी से बस में आग लग गई। समय रहते वेल्डिंग करने वालों ने आग पर काबू नहीं पाया और थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:मिलावटी हल्दी से दुल्हन को हुई एलर्जी, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

जब यह हादसा हुआ, तब वहां 25 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। कुछ चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी बसों को वहां से हटा लिया। मौके पर स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि रहवासी क्षेत्र में निजी बसों की पार्किंग और मरम्मत का काम किया जाता है। बसों के कारण रहवासी क्षेत्र भी आग की चपेट में आ सकता है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गर्मी में इस कारण होते हैं आग लगने के हादसे

  • कई बार वाहन  पेड़ के नीचे खड़े किए जाते हैं। सूखी पत्तियां बोनट की दरारों से इंजन के आसपास फंस जाती हैं। इंजन के पार्ट्स गर्म होने पर ये पत्तियां जल जाती हैं और आग लग सकती है।
  • डैशबोर्ड पर कई लोग सेंट या चश्मा रखते हैं। इससे भी कई बार आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
  • डैशबोर्ड पर पानी की बोतल रखना भी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed