{"_id":"63552f258afa04171c06387b","slug":"indore-fireworks-start-with-india-s-victory-over-pakistan-diwali-like-atmosphere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: भारत की जीत का शानदार जश्न, तिरंगा लेकर राजवाड़ा पहुंचे लोग, जमकर हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: भारत की जीत का शानदार जश्न, तिरंगा लेकर राजवाड़ा पहुंचे लोग, जमकर हुई आतिशबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:48 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर इंदौर में अलग ही माहौल रहता है। भारत की जीतने पर यहां के लोग बिनबुलाए राजवाड़ा पर पहुंच जाते हैं, वहां आतिशबाजी की जाती है। इस बार दिवाली की भीड़ के साथ किक्रेट प्रेमियों का वहां जमा होना उत्सवी माहौल बना रहा था।
विज्ञापन
1 of 3
भारत की जीत का जश्न मनाने इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे क्रिकेटप्रेमी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के साथ ही इंदौर में आतिशबाजी होने लगी। चारों तरह जमकर पटाखे फोड़े गए। दीपावली सा माहौल बन गया।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर इंदौर में अलग ही माहौल रहता है। भारत की जीतने पर यहां के लोग बिनबुलाए राजवाड़ा पर पहुंच जाते हैं, वहां आतिशबाजी की जाती है। इस बार दिवाली की भीड़ के साथ किक्रेट प्रेमियों का वहां जमा होना उत्सवी माहौल बना रहा था। इधर जैसे ही भारत जीता, वैसे ही पटाखों की आवाजें आना शुरू हो गई। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
भारत की जीत के बाद इंदौर में ऐसा नजारा आम है।
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि रविवार और त्योहार का दिन होने से पहले ही बाजार में काफी भीड़ उमड़ी है। भारत की जीत के बाद तिरंगा लहराते क्रिकेट प्रेमियों भी राजवाड़ा पहुंचने लगे। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजवाड़ा पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। शहर में खेल प्रेमियों ने दिवाली के एक दिन पहले ही आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
3 of 3
राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि क्या शानदार जीत है! वाहवाही! टीमइंडिया को बधाई ! विराट कोहली का शानदार मैच जिताने वाला प्रदर्शन! पूरी टीम द्वारा शानदार ओवर ऑल प्रयास। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।