फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire in furniture showroom in Indore, fire brigade personnel broke the wall and entered

Indore:इंदौर में फर्नीचर शोरूम में आग, दीवार तोड़कर घुसे फायरब्रिगेडकर्मी

Thu, 06 Mar 2025 07:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Mar 2025 07:09 AM IST
सार

मौके पर पानी खत्म होने के कारण भी आग बुझाने में देरी हो गई थी। आग आसपास के क्षेत्रों को भी चपेट में ले सकती थी, इसे देखते हुए निगम अफसरों ने पानी के टैंकरों का इंतजाम किया। मौके पर निगमायुक्त शिवम वर्मा भी पहुंच गए थे औ इंतजाम संभाले।

विज्ञापन
Indore: Fire in furniture showroom in Indore, fire brigade personnel broke the wall and entered
शोरुम में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के इंडस्ट्रीज हाउस के क्षेत्र के फर्नीचर शोरूम में गुरुवार देर रात आग लग गई। शोरूम लंबे समय से बंद था, लेकिन भीतर लाखों रूपए का सामान था जो जलकर राख हो गया। शोरूम के बाहर रखी कुछ। गाड़ियां भी जली है।

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेडकर्मियों को भीतर जाकर आग बुझाने में भी मशक्क करना पड़ी। पिछले हिस्से में आग पर काबू पाने के लिए दीवार तोड़कर जाना पड़ा।

विज्ञापन



मौके पर पानी खत्म होने के कारण भी आग बुझाने में देरी हो गई थी। आग आसपास के क्षेत्रों को भी चपेट में ले सकती थी, इसे देखते हुए निगम अफसरों ने पानी के टैंकरों का इंतजाम किया। मौके पर निगमायुक्त शिवम वर्मा भी पहुंच गए थे औ इंतजाम संभाले।

विज्ञापन
विज्ञापन


आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। मौके पर पानी का एक टैंकर खाली होने के बाद फायरब्रिगेडकर्मी आग नहीं बुझा पाए थे। उन्हें टैंकरों के लिए इंतजार करना पड़ा। शोरूम में बड़ी संख्या में प्लाई रखी हुई थी, जिससे आग और ज्यादा भड़की। गमीनत है कि आग ने समीप के कार शोरुम को अपनी चपेट में नहीं लिया। इंडस्ट्री हाउस के अलावा सिंहासा गांव में लाला टेंट हाउस के गोडाउन में आग लगी। इसमें करोड़ों रुपए का सामान जल गया। यहां पर भी पानी के टैंकर देरी से पहुंचने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed