फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire breaks out at a Sarafa shop late at night; police clear the 'Chaupati' area to make way for the f

इंदौर : देर रात सराफा की दुकान में लगी आग, पुलिस ने फायर ब्रिगेड के लिए खाली कराई चौपाटी

Wed, 02 Sep 2026 11:05 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 02 Sep 2026 11:05 AM IST
सार

इंदौर के सराफा क्षेत्र में मंगलवार देर रात सोने-चाँदी की एक दुकान में आग लग गई।उस समय सराफा चौपाटी चालू थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही सराफा थाने की पुलिस मौके पर गई और चौपाटी खाली कराई।

विज्ञापन
Indore: Fire breaks out at a Sarafa shop late at night; police clear the 'Chaupati' area to make way for the f
सराफा की दुकान में लगी आग - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के सराफा क्षेत्र में सोने-चाँदी की एक दुकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए सराफा थाने की पुलिस ने पहले सराफा चौपाटी खाली कराई, ताकि फायर ब्रिगेड के वाहन आ सकें। आग लगने के बाद चौपाटी में धुआँ फैल गया था और अफरा-तफरी मच गई थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन



बड़ा सराफा की एक दुकान में लोगों ने देर रात धुआँ निकलते देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब चौपाटी चालू थी और काफी लोग चौपाटी में थे। फायर ब्रिगेड के आने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाला और सराफा चौपाटी खाली कराई।
विज्ञापन



दुकानदारों ने भी सामान समेटा और फायर ब्रिगेड के आने से पहले चौपाटी हट गई। आग मजीद पिता अब्दुल गफ्फार की मॉडर्न ज्वेलर्स दुकान में लगी थी। आग बुझाने के लिए गांधी हॉल स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुँचीं। पहले गली की बिजली गुल की गई। फिर फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार दुकान में मारना शुरू की। आग की लपटों पर धीरे-धीरे काबू पा लिया गया। आग बुझाने में डेढ़ घंटा लगा। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। दुकान में एसी भी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी लग चुकी है आग

सराफा में आग लगने की घटना सालभर पहले भी हुई थी। तब दमकलों को मौके पर पहुँचने में काफी परेशानी आई थी। इसके बाद चौपाटी में स्टॉल सीमित करने का फैसला लिया गया था, ताकि आग या अन्य घटना होने पर मौके पर बचाव व राहत कार्यों को आसानी से अंजाम दिया जा सके। मंगलवार को वाहन सड़कों पर पार्क होने के कारण दमकलों को गली तक आने में परेशानी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed