फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-fake-police-extortion-and-fraud-cases-registered-in-two-areas

इंदौर: रात 3 बजे दरवाजा खटखटाकर घुसे फर्जी पुलिस वाले, ठेकेदार को धमकी देकर लूटा

Fri, 02 Oct 2026 07:47 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 02 Oct 2026 07:47 PM IST
सार

आजाद नगर और हीरानगर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगी और अड़ीबाज़ी करने के मामले सामने आए हैं। बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर ठेकेदार से 4 हजार रुपये वसूले, वहीं हीरानगर में चेकिंग के नाम पर व्यक्ति की अंगूठी पार कर दी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
indore-fake-police-extortion-and-fraud-cases-registered-in-two-areas
भैया पठान और शाहरुख पेट्रोल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर और हीरानगर थाना क्षेत्रों में बदमाशों द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर आम नागरिकों को ठगने और डराने-धमकाने के गंभीर मामले सामने आए हैं। पहली घटना में आजाद नगर इलाके में अपराधियों ने क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी होने का झूठा दावा किया और एक ठेकेदार के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित को थाने ले जाने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। डर के माहौल में आकर ठेकेदार ने उन्हें चार हजार रुपये सौंप दिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


देर रात घर में जबरन घुसकर मारपीट और वसूली
आजाद नगर पुलिस के अनुसार यह घटना हुसैनी मस्जिद वाली गली में घटी। पीड़ित इमरान पिता अनवर खान, पेशे से ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी भैया पठान, शाहरुख पेट्रोल और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 28 सितंबर की रात लगभग तीन बजे आरोपियों ने अचानक उनके मकान का मुख्य दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने में देरी होने पर आरोपियों ने दरवाजे पर लातें मारना शुरू कर दिया। जैसे ही दरवाजा खोला गया, चारों आरोपी जबरन घर के भीतर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


आईडी कार्ड मांगने पर भड़के फर्जी पुलिसकर्मी
घर के अंदर दाखिल होते ही आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए इमरान पर तुरंत थाने चलने का दबाव बनाया। जब इमरान ने बिना पुलिस वर्दी के जाने से मना किया और उनसे अपना पहचान पत्र दिखाने की मांग की, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। उन्होंने इमरान को कमरे से बाहर खींच लिया और कहा कि उन्हें बड़े साहब के पास ले जाया जा रहा है। घर से बाहर निकलने के पश्चात आरोपियों ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए खर्च के नाम पर रुपयों की मांग की और जबरदस्ती 4 हजार रुपये छीन लिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरानगर में चेकिंग के नाम पर अंगूठी उड़ा ले गए बदमाश
दूसरी घटना हीरानगर थाना क्षेत्र में घटित हुई, जहां दो अज्ञात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रामनारायण नाम के व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने इलाके में आगे कोई अपराध होने का झांसा दिया और सुरक्षा का हवाला देते हुए उनकी सोने की अंगूठी उतरवा ली। बदमाशों ने अंगूठी को एक रुमाल में बांधने का नाटक किया और रुमाल रामनारायण को थमा दिया। कुछ समय पश्चात जब पीड़ित ने रुमाल खोलकर देखा तो अंगूठी गायब थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना स्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं और फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed