फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Efforts to improve traffic in Indore, no flat, no Jawahar Marg one-way, no ban on e-rickshaws on Rajwa

Indore: इंदौर मेें ट्रैफिक सुधार के जतन फ्लाॅप, न जवाहर मार्ग वन-वे, न राजवाड़ा पर ई रिक्शा की रोक

Sat, 01 Feb 2025 09:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 01 Feb 2025 09:10 AM IST
सार

शहर में ई रिक्शा के कारण सबसे ज्यादा ट्रैफिक बाधित हो रहा है। इनकी संख्या शहर में बढ़ गई है और चालक सवारी के लिए कही भी रिक्शा खड़े कर देते है। इनकी स्पीड भी कम रहती है। इस कारण दूसरे वाहन भी आगे नहीं बढ़ पाते है।

विज्ञापन
Indore: Efforts to improve traffic in Indore, no flat, no Jawahar Marg one-way, no ban on e-rickshaws on Rajwa
जवाहर मार्ग पर ट्रैफिक जाम लगता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर सफाई के मामले में भले ही अव्वल हो, लेकिन ट्रैफिक के मामले में पिछड़ा हुआ है। ट्रैफिक सुधार के लिए तीन माह में जो भी जतन किए गए, वे फ्लाप साबित हुए। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर जवाहर मार्ग को वन-वे किया था, लेकिन एक माह भी उसका ठीक से पालन नहीं हो सका। अब दोनों तरफ से जवाहर मार्ग पर वाहन आ-जा रहे है। इसके अलावा राजवाड़ा के सामने ई रिक्शा की रोक के निर्णय पर भी अमल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

 

राजवाड़ा के सामने ही रिक्शा नजर आ रहे है। शहर के मार्गों के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम जरुर चल रही है, लेकिन उसका ट्रैफिक सुधार में ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा। शाम सात बजे के बाद ट्रैफिक का दबाव शहर में ज्यादा रहता है, तब कई फल-सब्जी के ठेले सड़कों पर खड़े हो जाते है,क्योकि रात के समय शहर में नगर निगम की रिमूवल गैंग नहीं संचालित होती है।

विज्ञापन

 

ई रिक्शा सबसे ज्यादा बेलगाम

शहर में ई रिक्शा के कारण सबसे ज्यादा ट्रैफिक बाधित हो रहा है। इनकी संख्या शहर में बढ़ गई है और चालक सवारी के लिए कही भी रिक्शा खड़े कर देते है। इनकी स्पीड भी कम रहती है। इस कारण दूसरे वाहन भी आगे नहीं बढ़ पाते है। प्रशासन ने ई रिक्शा के रुट भी तय किए थे, लेकिन पूरे शहर में इनका संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी नदारद

इंदौर में कई चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ चुका है, लेकिन वहां यातायात संभालने के लिए ट्रैफिक जवान नजर नहीं आते। दूसरे शहरों में शाम के समय थाने के पुलिसकर्मी भी ट्रैफिक व्यवस्था संभालते है, लेकिन हमारे इंदौर में यह परिपाटी नहीं है। रसोमा लेबोरेटरी, कालानी नगर चौराहा, अनोप टाॅकिज चौराहा, चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा, मारुति नगर चौराहा पर हर दिन शाम को ट्रैफिक जाम रहता है, लेकिन ट्रैफिक विभाग को फोकस सिर्फ शहर के मध्य हिस्से के चौराहों पर ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed