फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Earlier, colored laddus were also sold in the Khajrana temple complex, after the action it was banned.

Indore: पहले खजराना मंदिर परिसर मेें भी बिकतेे थे कलर के लड्डूू, एक्शन के बाद लगी थी रोक

Sat, 21 Sep 2024 07:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण ने खजराना मंदिर को सेफ प्लेस घोषित किया। प्राधिकरण ने मंदिर परिसर में संचालित होने वाली दुकान के लड्डू, अन्न क्षेत्र के सेंपल लिए थे और उनकी जांच की थी। प्राधिकरण ने आडिट किया।

विज्ञापन
Indore: Earlier, colored laddus were also sold in the Khajrana temple complex, after the action it was banned.
खजराना मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरुपति मंदिर में प्रसाद में मिलावट का मामला छाया हुआ हैै। भक्त मंदिरों में आस्था के साथ प्रसाद चढ़ाते है, लेकिन मुनाफाखोर लालच के चक्कर मेें उसमें भी मिलावट करते है।

विज्ञापन


पहले खजराना मंदिर परिसर की प्रसाद की दुकानों मेें भी कलर मिले हुए लड्डू मिलते थे, लेकिन तीन साल पहले खाद्य विभाग ने जांच के दौरान दुकानदारों ने जब चालान बनाए तो सभी व्यापारियों ने कलर नहीं मिलने का फैसला लिया, हालांकि अभी भी कुछ दुकानों मेें कलर के लड्डू नजर आते हैै। मंदिर परिसर में प्रबंधन समिति की भी तीन प्रसाद की दुकानें है। वहां लड्डू मेें कोई कृत्रिम रंग का इस्तेमाल नहीं होता।

विज्ञापन

सेफ भोग प्लेस का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है मंदिर को

भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण ने खजराना मंदिर को सेफ प्लेस घोषित किया। प्राधिकरण ने मंदिर परिसर में संचालित होने वाली दुकान के लड्डू, अन्न क्षेत्र के सेंपल लिए थे और उनकी जांच की थी। प्राधिकरण ने आडिट किया। मंदिर को 130 में से 119 अंक मिले। इसके बाद मंदिर को सेफ भोग प्लेस का सर्टिफिकेट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों की बैठक होगी

प्रसाद मेें शुद्ध का और ध्यान रखा जाए। इसके लिए खजराना मंदिर परिसर के दुकानदारों की जल्दी ही एक बैठक बुलाई जाएगी। मंदिर समिति शद्ध लड्डू बनाती है। दूसरे दुकानदारों को भी सफाई और शुुद्धता का ध्यान रखने को कहा जाएगा।-अशोक भट्ट, मुख्य पूजारी, खजराना गणेश मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed