फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Drink and drive case registered against the owners, police made the servants accused in the challan, t

Indore: ड्रिंक एंड ड्राइव केस मालिकों पर दर्ज, पुलिस ने आरोपी बना दिया नौकरों को, कोर्ट ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

Mon, 01 Jul 2024 03:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 01 Jul 2024 03:08 PM IST
सार

कोर्ट में पेश किए जान वालेे चालान में आरोपी बदले जाने के दोनो मामले इसी थाने से जुड़े है। कोर्ट ने फर्जीवाडे के लिए उपाायुक्त जोन 2, थाना प्रभाारी, उप निरीक्षक राहुल डाबर, सहित आठ को जिम्मेदार माना है और प्रकरण दर्ज करने को कहा है।

विज्ञापन
Indore: Drink and drive case registered against the owners, police made the servants accused in the challan, t
जिला कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून का पालन कराने वाली पुलिस खुद फर्जीवाड़ा कर रही। कोर्ट के समक्ष पेश किए गए चालान में ही आरोपी बदल डाले। यह कारस्तानी खुुद जज ने पकड़ी और पुलिस उपायुक्त थाना प्रभारी समेत आठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश देे दिए।

विज्ञापन


इसके बाद उपायुक्त अभिनव विश्वकर्मा और थाना प्रभारी तारेश सोनी ने कोर्ट में रिवीजन याचिका लगाई है। जिसमें उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं हैै। याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। कोर्ट द्वारा गंभीर गड़़बड़ी पकड़ने के बाद लसुडि़या पुलिस स्टाॅफ में हलचल मची है।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश किए जान वालेे चालान में आरोपी बदले जाने के दोनो मामले इसी थाने से जुड़े है। कोर्ट ने फर्जीवाडे के लिए उपाायुक्त जोन 2, थाना प्रभाारी, उप निरीक्षक राहुल डाबर, सहित आठ को जिम्मेदार माना है और प्रकरण दर्ज करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस जिसके खिलाफ दर्ज, चालान में उसका नाम ही नहीं

लसुडि़या पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर अभिषेक सोनी और कुलदीप बुंदेला के खिलाफ केस दर्ज किया। जब कोर्ट में चालान पेश किया गया तो अभिषेक का नाम ही उसमें उड़ा दिया। उसके बजाए कोई दूसरे नाम का उल्लेख था। जो अभिषेक का नौकर था।

दस्तावेजों में कांट-छांट

कोर्ट ने यह भी पाया डिंक्र एंड ड्राइव केस के कई मामलों के दस्तावेजों मेें नाम बदलने के लिए कांट-छांट भी गई। यह चालान थाने के उपनिरीक्षक द्वारा कोर्ट में पेश किए गए। कोर्ट नेे यह पाया कि आरोपियों को बचाने का काम पुलि द्वारा करना गलत काम है और कानून के विपरित है। इसका पता अफसरों को भी होगा, इसलिए वे भी जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed