फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Diarrhea Outbreak News: Congress and BJP Workers Clash in Bhagirathpura, Police Deployed

Indore Diarrhea Outbreak: भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, तीन थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति

Sat, 03 Jan 2026 03:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Jan 2026 03:48 PM IST
सार

Indore Contaminated Water Crisis : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के बाद कांग्रेस नेताओं के दौरे के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। काले झंडे और नारेबाजी से माहौल गरमा गया। पुलिस को हस्तक्षेप कर हालात संभालने पड़े और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस्ती से रवाना किया गया।

विज्ञापन
Indore Diarrhea Outbreak News: Congress and BJP Workers Clash in Bhagirathpura, Police Deployed
आपस में भिड़ते भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर के भागीरथपुरा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। कांग्रेस नेता दूषित पानी पीने से मृत हुए लोगों के परिजनों से बस्ती में आए थे। वहां भाजपा कार्यकर्ता बस्ती वालों के साथ मिलकर काले झंडे दिखाने लगे और वापस जाओ-वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इस मामले में दो कांग्रेस विधायक, पूर्व मंत्री सहित 20 से ज्यादा नेता गिरफ्तार हुए है। 

अचानक  विरोध से नाराज कांग्रेस नेता भी नारेबाजी करने लगे। विवाद की स्थिति बनने के बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और गुत्थमगुत्था हो रहे कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। एक घंटे तक हंगामे के हालत बने। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विरोध के बीच कुछ परिजनों से मिले। कांग्रेसियों पर चप्पल और चुडि़यां भी फेंकी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Indore Water Contamination: दूषित पानी से मौतों पर दिग्विजय सिंह का हमला, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग


पुलिस ने संभाला मोर्चा
बाद में पुलिस जवानों ने सख्ती दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस्ती से रवाना किया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल मौके पर आ गया था।

दो विधायक सहित 20 से ज्यादा नेता गिरफ्तार

भागीरथपुरा में कांग्रेस की जांच कमेटी में शामिल विधायक महेश परमार , विधायक प्रताप ग्रेवाल और पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा सहित 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

वर्मा बोले- ये गुंडागर्दी है

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने एक जांच कमेटी बनाई है। हम दूषित पानी से मृत लोगों के परिजनों से मिलने गए थे, लेकिन भाजपा अपनी काली करतूत छिपाना चाहती है। गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता हमारा विरोध कर रहे थे। हमें काले झंडे दिखाए गए। लोकतंत्र में इस तरह का विरोध विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed