फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dewas conversion case- Police averted a clash during the protest in Indore

Indore: देवास धर्मांतरण मामला- इंदौर में प्रदर्शन में होने वाले टकराव को पुलिस ने टाला

Mon, 28 Jul 2025 06:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 28 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पिछले दिनों सौरभ इंदौर में आठ युवक-युवतियों के साथ प्रेस काफ्रेंस करने आया था। तब हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। कुछ सदस्यों के मुंह पर कालिख भी लगाई गई थी। 

विज्ञापन
Indore: Dewas conversion case- Police averted a clash during the protest in Indore
रीगल पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास के आदिवासी गांव में वीआईपी झोपडि़यां बनकर क्लब संचालित करने वाले सौरभ बनर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में इंदौर में कुछ संगठनों ने रीगल चौराहे पर प्रदर्शन की तैयारी की थी। इस प्रदर्शन का विरोध करने के लिए हिन्दू संगठन भी जमा होने वाले थे, लेकिन पुलिस अफसरों ने दोनो पक्षों से चर्चा कर प्रदर्शन नहीं होने दिया। इससे टकराव टल गया, हालांकि पुलिस ने रीगल तिराहे पर बैरिकेड लगाए थे।

विज्ञापन

 

मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पिछले दिनों सौरभ इंदौर में आठ युवक-युवतियों के साथ प्रेस काफ्रेंस करने आया था। तब हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। कुछ सदस्यों के मुंह पर कालिख भी लगाई गई थी। बाद में देवास पुलिस ने इंदौर आकर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

सोमवार को रीगल तिराहे पर हाउल क्लब के सदस्यों के साथ हुई मारपीट और गिरफ्तारी के विरोध में सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, एयूसीआई व अन्य सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन की घोषणा की थी। उधर बजरंग दल ने भी सोमवार को रीगल तिराहे पर धर्मांतरण के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन की घोषणा कर शहर के पदाधिकारियों को एकत्र होने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन



यदि दोनों तरफ से भीड़ एकत्र होती तो हंगामा हो सकता था। इसे देखते हुए प्रदर्शन न करने की हिदायत पुलिस अफसरों ने दोनो संगठनों को दी। इसके बाद प्रदर्शन करने कोई नहीं आया। रीगल तिराहे पर प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed