फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Devotees deprived of going to Prayagraj drowned in Narmada-Shipra river, crowd remained on the ghats.

Indore: प्रयागराज जाने से वंचित भक्तों ने लगाई नर्मदा-शिप्रा नदी में डूबकी, घाटों पर रही भीड़

Wed, 29 Jan 2025 08:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 29 Jan 2025 08:17 PM IST
सार

इंदौर के समीप नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने नर्मदा शिप्रा संगम और नर्मदा-गंभीर संगम स्थल बनाए है। जो लोग नर्मदा-शिप्रा नदी तक नहीं जा सके तो उन्होंने संगम स्थलों पर जाकर स्नान किया। उज्जैनी के संगम स्थल पर भी आम दिनों से ज्यादा भीड़ रही। 

विज्ञापन
Indore: Devotees deprived of going to Prayagraj drowned in Narmada-Shipra river, crowd remained on the ghats.
नर्मदा गंभीर संगम स्थल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भीड़ के चलते मालवा-निमाड़ से कई परिवार वहां जाने की इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो उन्होंने मौनी अमावस्या पर नर्मदा- शिप्रा नदी में ही डूबकी लगाई और दान-पुण्य किया। इंदौर के समीप नर्मदा-शिप्रा और नर्मदा-गंभीर संगम पर भी हजारों भक्त पहुंचे थे। यहां दोनो नदियों का जल नदी में प्रवाहित कर छोड़ जाता है।

विज्ञापन

 

मौनी अमावस्या पर स्नान के कारण अेांकारेश्वर में काफी भीड़ रही है और ट्रैफिक जाम भी होता रहा। मंदिर में भी दर्शन करने के लिए काफी भीड़ रही है और तीन से चार घंटे लगे। भीड़ की जानकारी मिलने के बाद कई लोग महेश्वर और मंडलेश्वर भी चले गए। वहां भीड़ बढ़ने पर प्रशासन ने घाटों पर विशेष इंतजाम किए थे। स्नान के बाद लोगों ने दान दिए। पितरों की आत्म की शांति के लिए पूजा भी की।

विज्ञापन

 

संगम स्थलों पर भीड़

इंदौर के समीप नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने नर्मदा शिप्रा संगम और नर्मदा-गंभीर संगम स्थल बनाए है। जो लोग नर्मदा-शिप्रा नदी तक नहीं जा सके तो उन्होंने संगम स्थलों पर जाकर स्नान किया। उज्जैनी के संगम स्थल पर भी आम दिनों से ज्यादा भीड़ रही। मौनी अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अन्नदान, वस्त्रदान भी करते है। कई परिवारों ने इंदौर से प्रयागराज जाने की योजना भी बनाई, लेकिन रास्तों पर ट्रैफिक जाम की खबर मिलने के बाद प्रयागराज जाने का इरादा टाल दिया गया। इंदौर से ट्रेन और बसों की बुकिंग भी फुल चल रही है। इंदौर से प्रयागराज का किराया 30 हजार रुपये तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed